देहरादून
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए रायपुर पुलिस द्वारा नशे की बिक्री एवं सेवन की शिकायतें प्राप्त होने थाना क्षेत्रान्तर्गत सपेरा बस्ती, चूना भट्टा तथा आस-पास के क्षेत्रों में चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यवाही के दौरान उक्त स्थलों पर नशे की गिरफ्त में आये 25 संदिग्ध युवकों को पुलिस टीम द्वारा पूछताछ हेतु थाना लाया गया, जिनके विरुद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही की गई।
इस दौरान पुलिस द्वारा सभी व्यक्तियों की काउंसलिंग कर उन्हें नशा न करने की शपथ दिलाई गई तथा उन्हें समाज की मुख्य धारा से जुड़कर फिर से सामान्य जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया। कार्रवाई के दौरान संबंधित व्यक्तियों के माता-पिता एवं परिजनों को थाने बुलाकर स्थिति से अवगत कराया गया तथा उन्हें नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए बच्चों को नशे से दूर रखने में परिवार के महत्व की जानकारी दी गई। उक्त व्यक्तियों के माता-पिता एवं परिजनों द्वारा दून पुलिस की इस जन-जागरूकता पहल की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस का उक्त विशेष प्रयास युवा वर्ग को नशे की लत से दूर रखते हुए उन्हें सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने हेतु किया जा रहा है।
The post एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस द्वारा संदिग्ध स्थानों पर की छापेमारी की कार्यवाही, नशे की गिरफ्त में आये 25 युवाओं को पुलिस द्वारा लाया गया थाने first appeared on MJ.
The post एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस द्वारा संदिग्ध स्थानों पर की छापेमारी की कार्यवाही, नशे की गिरफ्त में आये 25 युवाओं को पुलिस द्वारा लाया गया थाने appeared first on MJ.

More Stories
उत्तराखंड के प्रसिद्ध राष्ट्रीय निशानेबाज और शूटिंग कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
राजीव महर्षि ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से की शिष्टाचार भेंट
अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में, ठगा गया लगभग 15 तोला सोना व 5 लाख की नकदी हुई बरामद