देहरादून
मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के विजन को सार्थक करने हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने तथा घरेलू सामान/ फूड की डिलीवरी करने वाले डिलीवरी बॉयज की नियमित हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त आदेशों के अनुपालन में कोतवाली रायवाला पुलिस टीम द्वारा दिनांक 08/12/2025 की रात्रि चैकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों से 03 नशा तस्करों 1- फुजैल पुत्र जिशान 2- वसीम पुत्र मौ0 आदिल तथा 3- अजय उर्फ मोनू पुत्र शमशेर को अवैध मादक पदार्थो के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त फुजैल के कब्जे से 13.30 ग्राम अवैध स्मैक , वसीम के कब्जे से 18.64 ग्राम अवैध स्मैक तथा अजय उर्फ मोनू के कब्जे से 158 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। अभियुक्त फ़ुजैल तथा वसीम blinkit कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करते है, जो घरेलू सामान की डिलीवरी की आड़ में मादक पदार्थों की डिलीवरी कर रहे थे। तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली रायवाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किए गए।
*पूछताछ का विवरण*
पूछताछ में अभियुक्त फुजैल व वसीम द्वारा बताया कि वह दोनो Blinkit कम्पनी में काम करते है, उनके द्वारा उक्त स्मैक सुल्तानपुर चिलकाना के रहने वाले इलियास नाम के व्यक्ति से सस्ते दामो में खरीदी थी, जिसे वह डिलीवरी करते समय स्थानीय लोगो/कॉलेज के छात्रो को महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे। अभियुक्त बरामद स्मेक को बेचने रायवाला से हरिद्वार की तरफ जा रहे थे, इसी दौरान पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान दोनो को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्त अजय उर्फ मोनू, हरिद्वार में वेटर का काम करता है तथा उक्त चरस को कुरूक्षेत्र से खरीदकर लाया था, जिसे वह बाबा लोगो को मंहगे दामो में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था पर उससे पहले ही पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त पूर्व में भी कोतवाली नगर हरिद्वार से चोरी के प्रकरण में जेल भी जा चुका है।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
1-अजय उर्फ मोनू पुत्र शमशेर, निवासी ग्राम दबलेण, थाना नरवाणा, जिला जिन्द हरियाणा, उम्र 22 वर्ष
2-फुजैल पुत्र जिशान, निवासी ग्राम सुल्तानपुर चिलकाना, थाना चिलकाना, जनपद सहारनपुर उ0प्र0, हाल पता आजाद कालोनी, थाना पटेलनगर, जनपद देहरादून, उम्र 20 वर्ष
3-वसीम पुत्र मौ0 आदिल, निवासी ग्राम नल्हेड़ा चिलकाना सुल्तानपुर, थाना चिलकाना, जनपद सहारनपुर, उ0प्र0, हाल पता आजाद कालोनी, थाना पटेलनगर, जनपद देहरादून, उम्र 21 वर्ष
*बरामदगी :-*
1- 29.94 ग्राम अवैध स्मैक *(अनुमानित कीमत 09 लाख रुपये)*
2- 158 ग्राम अवैध चरस
*पुलिस टीम*
1- व0उ0नि0 मनवर सिंह नेगी
2- उ0नि0 आदित्य सैनी
3- उ0नि0 कुशाल सिंह रावत
4- अ0उ0नि0 राम निवास
5- अ0उ0नि0 योगेन्द्र कुमार
6- का0 अनित कुमार
7- का0 विकास कुमार
8- का0 नन्दकिशोर
9- का0 अनुज कुमार
10- का0 प्रवीण कुमार
11- हे0का0 चन्द्रपाल
12- का0 अमित सैनी
The post घरेलू सामान की डिलीवरी की आड़ में नशा तस्करी का दून पुलिस ने किया खुलासा, 2 डिलीवरी बॉय सहित 3 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, 9 लाख रु० कीमत की 29.94 ग्राम अवैध स्मैक व 158 ग्राम चरस हुई बरामद first appeared on MJ.
The post घरेलू सामान की डिलीवरी की आड़ में नशा तस्करी का दून पुलिस ने किया खुलासा, 2 डिलीवरी बॉय सहित 3 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, 9 लाख रु० कीमत की 29.94 ग्राम अवैध स्मैक व 158 ग्राम चरस हुई बरामद appeared first on MJ.

More Stories
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने थपथपाई पीठ, 29 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
पहली अपराध गोष्ठी में भी एसएसपी दून के सख्त तेवर रहे बरकरार, कर्तव्यों के प्रति उदासीनता/लापरवाही पर अब होगा सीधे एक्शन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा से लेकर रोजगार तक के लिए संकल्पबद्ध है सरकार – मुख्यमंत्री, नंदा गौरा योजना के तहत 33 हजार से अधिक बेटियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पहुंची राशि, एक क्लिक के जरिए 1 अरब 45 करोड़ 93 लाख रुपए की धनराशि का हुआ हस्तातंरण