देहरादन
देहरादून के व्यस्त रिस्पना पुल पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलती एक कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार चार युवक छिद्रवाला की ओर से आ रहे थे, जो मूल रूप से हल्द्वानी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। आग लगते ही युवकों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी रविंद्र सिंह नेगी ने बताया कि ये युवक आयुष एकेडमी से क्रिकेट खेलकर लौट रहे थे, तभी अचानक गाड़ी में आग लग गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि वाहन को नुकसान पहुंचा है। आग बुझाने के बाद क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाया जा रहा है और यातायात व्यवस्था सामान्य की जा रही है।
The post रिस्पना पुल पर चलती कार में लगी आग, पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा, चार युवकों की बची जान first appeared on MJ.
The post रिस्पना पुल पर चलती कार में लगी आग, पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा, चार युवकों की बची जान appeared first on MJ.

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी घटना के बाद बचाव के लिए गए सभी 6 लोग भी सुरक्षित, अब तक 7 लोगों के दुःखद मृत्यु की सूचना