दिल्ली
सोमवार को भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड की प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने दिल्ली में भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर नेहा जोशी ने उन्हें नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
दोनों नेताओं का संगठनात्मक कार्यों का दीर्घ अनुभव रहा है। इससे पूर्व दोनों ने भारतीय जनता युवा मोर्चा में भी साथ कार्य किया है। जब नेहा जोशी भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सह-मीडिया प्रभारी थीं, उस समय नितिन नवीन भारतीय जनता युवा मोर्चा बिहार के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में संगठनात्मक दायित्व निभा रहे थे।
भेंट के दौरान उत्तराखंड में पार्टी के संगठनात्मक कार्यों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। इस अवसर पर नितिन नवीन ने प्रदेश संगठन की गतिविधियों की सराहना करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने हेतु मार्गदर्शन भी प्रदान किया।
The post भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट, नवीन दायित्व के लिए दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं first appeared on MJ.
The post भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट, नवीन दायित्व के लिए दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं appeared first on MJ.

More Stories
उत्तराखंड के प्रसिद्ध राष्ट्रीय निशानेबाज और शूटिंग कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
राजीव महर्षि ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से की शिष्टाचार भेंट
अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में, ठगा गया लगभग 15 तोला सोना व 5 लाख की नकदी हुई बरामद