देहरादून
उत्तरांचल प्रेस क्लब की नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने अध्यक्ष अजय राणा और महामंत्री योगेश सेमवाल के नेतृत्व में शनिवार को सूचना एवं लोक संपर्क निदेशालय में महानिदेशक बंशीधर तिवारी से भेंट की। इस दौरान तिवारी ने उत्तरांचल प्रेस क्लब की नव निर्वाचित कार्यकारिणी को चुनाव में जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर प्रेस क्लब कार्यकारिणी ने उत्तरांचल प्रेस क्लब के नए भवन निर्माण की प्रक्रिया को लेकर वार्ता की। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि प्रेस क्लब भवन निर्माण का कार्य प्रगति पर है और इसे शीघ्र पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
वहीं, अध्यक्ष अजय राणा ने सूचना महानिदेशक के समक्ष पत्रकारों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को रखते हुए उनके शीघ्र निवारण का आग्रह किया। इस पर सूचना महानिदेशक ने स्पष्ट रूप से आश्वस्त किया कि पत्रकारों की हर प्रकार की समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाएगा।
सूचना महानिदेशक ने कहा कि मीडिया कर्मियों के हित में विभाग पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उन्हें हर स्तर पर सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि उत्तरांचल प्रेस क्लब का भवन निर्माण जल्द से जल्द पूरा हो, इसके लिए प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है।
सूचना महानिदेशक ने कहा कि मीडिया कर्मियों के हित में विभाग पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उन्हें हर स्तर पर सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि उत्तरांचल प्रेस क्लब का भवन निर्माण जल्द से जल्द पूरा हो, इसके लिए प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजेंद्र नेगी, महामंत्री योगेश सेमवाल, संयुक्त मंत्री शिवेश शर्मा एवं मीना नेगी, कोषाध्यक्ष मनीष डंगवाल, कार्यकारिणी सदस्य रश्मि खत्री, ओम प्रकाश (ओपी) जोशी तथा मनवर रावत आदि उपस्थित रहे।
The post सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी से उत्तरांचल प्रेस क्लब की नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने की भेंट, तिवारी ने चुनाव में जीत की दी बधाई, पत्रकारों की समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया आश्वासन first appeared on MJ.
The post सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी से उत्तरांचल प्रेस क्लब की नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने की भेंट, तिवारी ने चुनाव में जीत की दी बधाई, पत्रकारों की समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया आश्वासन appeared first on MJ.

More Stories
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने थपथपाई पीठ, 29 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
पहली अपराध गोष्ठी में भी एसएसपी दून के सख्त तेवर रहे बरकरार, कर्तव्यों के प्रति उदासीनता/लापरवाही पर अब होगा सीधे एक्शन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा से लेकर रोजगार तक के लिए संकल्पबद्ध है सरकार – मुख्यमंत्री, नंदा गौरा योजना के तहत 33 हजार से अधिक बेटियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पहुंची राशि, एक क्लिक के जरिए 1 अरब 45 करोड़ 93 लाख रुपए की धनराशि का हुआ हस्तातंरण