देहरादून
अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई जांच की मांग को लेकर विभिन्न राजनैतिक एवं गैर राजनैतिक संगठनों द्वारा दिनांक 11 जनवरी 2026 को उत्तराखंड बंद का आव्हान किया गया है। उक्त प्रकरण में मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा सीबीआई जांच की संस्तुति किए जाने उपरांत विभिन्न व्यापार मंडलों, टैक्सी/ बस यूनियनों द्वारा प्रकरण में विधिसम्मत कार्रवाई प्रचलित होने के दृष्टिगत उक्त बंद को अपना समर्थन ना देते हुए अपने कार्यों को सुचारू रखने का निर्णय लिया गया है तथा बंद के आव्हान के दृष्टिगत उसमें शामिल लोगों द्वारा जबरदस्ती उनके कार्यो को बाधित करने की संभावना के मद्देनजर एसएसपी देहरादून से पुलिस सुरक्षा की मांग की गई है।
*आमजन से अनुरोध है कि किसी भी प्रदर्शन को शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से रखें, यदि किसी व्यक्ति द्वारा जबरदस्ती बाजारों को बंद कराने, सार्वजनिक वाहनों को रोकने अथवा शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया जाता है तो उसके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी : एसएसपी देहरादून*
The post जबरदस्ती बाजारों को बंद कराने वालो को देहरादून एसएसपी की दो टूक, सार्वजनिक वाहनों को रोकने अथवा शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने पर होगी सख्त कार्यवाही first appeared on MJ.
The post जबरदस्ती बाजारों को बंद कराने वालो को देहरादून एसएसपी की दो टूक, सार्वजनिक वाहनों को रोकने अथवा शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने पर होगी सख्त कार्यवाही appeared first on MJ.

More Stories
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने थपथपाई पीठ, 29 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
पहली अपराध गोष्ठी में भी एसएसपी दून के सख्त तेवर रहे बरकरार, कर्तव्यों के प्रति उदासीनता/लापरवाही पर अब होगा सीधे एक्शन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा से लेकर रोजगार तक के लिए संकल्पबद्ध है सरकार – मुख्यमंत्री, नंदा गौरा योजना के तहत 33 हजार से अधिक बेटियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पहुंची राशि, एक क्लिक के जरिए 1 अरब 45 करोड़ 93 लाख रुपए की धनराशि का हुआ हस्तातंरण