देहरादून
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में सेवारत पूर्व सैनिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेशभर में सेवारत पूर्व सैनिकों को स्थानांतरण में छूट प्रदान किए जाने के संबंध में एक पत्र सौंपा।
हल्द्वानी से आए प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सेवारत पूर्व सैनिक अत्यंत दुर्गम क्षेत्रों में वर्षों तक सेवा देने के बाद सैन्य सेवा से सेवानिवृत्त होते हैं। इसके उपरांत जब वे राज्य सरकार की सेवा में आते हैं, तो उन्हें पुनः 15 से 20 वर्षों तक दुर्गम क्षेत्रों में ही सेवाएं देनी पड़ती हैं, जबकि उन्हें कभी भी सुगम क्षेत्र में सेवा का अवसर नहीं मिल पाता। उन्होंने इस स्थिति को देखते हुए स्थानांतरण अधिनियम 2017 में आवश्यक संशोधन किए जाने की मांग की।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि सेवारत पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान हेतु सरकार संवेदनशीलता के साथ विचार करेगी। उन्होंने कहा कि इस विषय में शीघ्र आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
इस दौरान बलवंत सिंह गैड़ा, शमशेर सिंह, दिनेश चंद्र, सुरेंद्र सिंह भंडारी, दीपेंद्र चंद्र, दलीप सिंह रावत, गोविंद सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
The post सेवारत सैनिकों के परिजनों को स्थानांतरण अधिनियम में छूट देने की मांग को लेकर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिकों ने की मुलाकात first appeared on MJ.
The post सेवारत सैनिकों के परिजनों को स्थानांतरण अधिनियम में छूट देने की मांग को लेकर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिकों ने की मुलाकात appeared first on MJ.

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी घटना के बाद बचाव के लिए गए सभी 6 लोग भी सुरक्षित, अब तक 7 लोगों के दुःखद मृत्यु की सूचना