
देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने- अपने थाना/चौकियों में प्रत्येक रविवार को 01 घंटे अनिवार्य रूप से श्रमदान कर पुलिस राजकीय भवनों में स्वच्छता/सफाई किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 18/01/2026 को जनपद के नगर तथा ग्रामीण क्षेत्र के सभी थाना/चौकी परिसर में पुलिसकर्मियों द्वारा श्रमदान करते हुए व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा थाना/ चौकी परिसर, कर्मचारी बैरक, भोजनालय, कार्यालय, हवालात की साफ-सफ़ाई करते हुए अभिलेखों/ रजिस्टरों के रख रखाव को सुव्यवस्थित किया गया। इसके उपरांत कर्मियों द्वारा शस्त्रागार के असलहों की साफ सफाई की गई।
एसएसपी दून द्वारा सभी पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारियों को लगातार आकस्मिक रूप से थाने ,चौकियों का निरीक्षण कर सफाई/ अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए गए हैं।
The post एसएसपी दून के निर्देशों पर दून पुलिस ने चलाया स्वच्छता/सफाई अभियान, जनपद के सभी थाना/चौंकियों में पुलिस कर्मियों द्वारा किया गया श्रमदान first appeared on MJ.
The post एसएसपी दून के निर्देशों पर दून पुलिस ने चलाया स्वच्छता/सफाई अभियान, जनपद के सभी थाना/चौंकियों में पुलिस कर्मियों द्वारा किया गया श्रमदान appeared first on MJ.

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी घटना के बाद बचाव के लिए गए सभी 6 लोग भी सुरक्षित, अब तक 7 लोगों के दुःखद मृत्यु की सूचना