February 26, 2026

news16uttarakhand

news16uttarakhand

एसएसपी देहरादून ने शहर के व्यस्ततम मार्गो/भीड़ भाड़ वाले स्थानों का पैदल भ्रमण कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

देहरादून

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों अपने-अपने क्षेत्रों में स्वयं नियमित रूप से पैदल भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने तथा आम जन से वार्ता कर उनकी समस्याओं/शिकायतों की जानकारी लेते हुए उसके निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

उक्त निर्देशों के क्रम में जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक नगर/विकासनगर/ऋषिकेश तथा समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने सर्किलों में व्यस्ततम/भीड-भाड वाले स्थानों पर पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया, स्वंय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा नगर क्षेत्रान्तर्गत व्यस्ततम बाजार, चौराहों व भीड-भाड वाले स्थानों पर जाकर पुलिस सुरक्षा का जायजा लेते हुए उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

The post एसएसपी देहरादून ने शहर के व्यस्ततम मार्गो/भीड़ भाड़ वाले स्थानों का पैदल भ्रमण कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा first appeared on MJ.

The post एसएसपी देहरादून ने शहर के व्यस्ततम मार्गो/भीड़ भाड़ वाले स्थानों का पैदल भ्रमण कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा appeared first on MJ.

About The Author

You may have missed