February 27, 2026

news16uttarakhand

news16uttarakhand

श्री नामदेव धर्मशाला ट्रस्ट के चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार अवनीश प्रेमी को सर्वसम्मति से चुना गया अध्यक्ष, समाज के निर्धन वर्ग की सहायता करना होगी प्राथमिकता–अवनीश प्रेमी

हरिद्वार

श्री नामदेव धर्मशाला ट्रस्ट के चुनाव में सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार अवनीश प्रेमी को अध्यक्ष चुन लिया गया..
देशभर के विभिन्न इलाकों से आये श्री नामदेव धर्मशाला ट्रस्ट के ट्रस्टियों की आम सभा की बैठक गुरुवार को चेन्नई से आय उद्योगपति घेवर चंद टांडी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें नामदेव समाज के उत्थान के लिए विचार विमर्श किया गया..इस दौरान ट्रस्ट के चुनाव हुए..जिसमें वरिष्ठ पत्रकार अवनीश प्रेमी को सर्वसम्मति से ट्रस्ट का अध्यक्ष चुना गया…इस अवसर पर श्री प्रेमी ने कहा कि समाज के निर्धन वर्ग की सहायता उनकी प्राथमिकता होगी..समाज के गरीब बच्चों को शिक्षा..ल़डकियों की शादी ओर उनको स्वावलंबी बनाने की दिशा में ट्रस्ट कार्य करेगा…उन्होंने कहा सभी मिलकर कार्य करेगे..इस अवसर पर ट्रस्ट के वरिष्ठ संरक्षक राजेंद्र वर्मा ने कहा कि ट्रस्ट ने धर्मशाला में लिफ्ट ओर कमरों का निर्माण कराया है..ताकि समाज के लोगों को ज्यादा सुविधाएं मिल सके…गुजरात से आये जगदीश परिहार ने कहा कि हमें समाज को श्री नामदेव जी कथा के माध्यम से जागरूक करना है… संरक्षक पूरन चंद ओर सचिव दिनेश राणा ने ट्रस्ट के आगामी योजनाओं के बारे में बताया…आमसभा में जगदीश जैसल जोधपुर..कुलदीप वर्मा ननोता,.अनिल वर्मा..राकेश वर्मा..अजय वर्मा..बजरंग लाल..राजेंद्र रुहेला,.दिल्ली..विजय tolambiya..जयपुर..दीनदयाल छीपा .नोखा..विनोद पेंटर..नरेंद्र वर्मा..संजय वर्मा उर्फ भोला..आलोक वर्मा..कैलाश चंद. जोधपुर..जगदीश लाल जोधपुर..सम्पत लाल उठवाल..जोधपुर रमेश पूर्वा चेन्नई,.हेमंत पूर्वा. सरदार शहर..अविरल प्रेमी समेत समाज के लोगों ने भाग लिया..सभी नये अध्यक्ष अवनीश प्रेमी का फूल मालाओं से स्वागत किया ओर पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

The post श्री नामदेव धर्मशाला ट्रस्ट के चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार अवनीश प्रेमी को सर्वसम्मति से चुना गया अध्यक्ष, समाज के निर्धन वर्ग की सहायता करना होगी प्राथमिकता–अवनीश प्रेमी first appeared on MJ.

The post श्री नामदेव धर्मशाला ट्रस्ट के चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार अवनीश प्रेमी को सर्वसम्मति से चुना गया अध्यक्ष, समाज के निर्धन वर्ग की सहायता करना होगी प्राथमिकता–अवनीश प्रेमी appeared first on MJ.

About The Author

You may have missed