April 18, 2026

news16uttarakhand

news16uttarakhand

बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं

देहरादून

दिनांक: 27-02-26 से 01-03-26 तक जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में आयोजित 24 वें योनिक्स सनराइज उत्तराखण्ड स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2025-26 में प्रतिभाग कर जनपद देहरादून में नियुक्त उ0नि0 पुलिस दूरसंचार महेश काण्डपाल द्वारा स्वर्णिम प्रदर्शन करते हुए 35 प्लस आयु वर्ग की डबल्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक तथा 50 प्लस आयु वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया।

आज दिनांक: 05-03-26 को पदक विजेता द्वारा पुलिस कार्यालय देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून शिष्टाचार भेंट की गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा प्रतियोगिता के दौरान स्वर्णिम प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 पुलिस दूरसंचार महेश काण्डपाल की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में होने वाली प्रतियोगिता में भी इसी प्रकार का प्रदर्शन किये जाने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

प्रतियोगिता में पदक हासिल करने वाले प्रतिभागी गोवा में आयोजित होने वाली सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

The post बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं first appeared on MJ.

The post बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं appeared first on MJ.

About The Author

You may have missed