April 27, 2026

news16uttarakhand

news16uttarakhand

सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग करने वालों को दून पुलिस ने पढाया कानून का पाठ, लोक-शान्ति भंग करने वाले 5 व्यक्तियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून

वर्तमान मे प्रचलित अभियान *“ऑपरेशन प्रहार”* के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत आपराधिक/असामाजिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश निर्गत किये गये हैं।

दिये गये निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में अलग-अलग पुलिस टीमो द्वारा लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 24/04/2026 को कोतवाली प्रेमनगर पर सूचना प्राप्त हुई की स्थानीय यूनिवर्सिटी के छात्रों में विवाद हो रहा है, जिस सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा, मौके पर दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर रहे थे तथा मारपीट पर उतारू थे । मौके पर जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि दोनों पक्षों का टू व्हीलर वाहन को खड़ा करने को लेकर विवाद हुआ तथा मौके पर पुलिस बल द्वारा दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों ही पक्ष और अधिक उग्र होकर एक दूसरे के साथ मारपीट पर उतारू हो गए। मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों पक्षों के 05 लोगों को धारा 170/126/135 BNSS में गिरफ्तार किया गया। साथ ही उक्त सभी छात्रों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित कॉलेज/यूनिवर्सिटी को भी रिपोर्ट भेजी जा रही है।

*विवरण अभियुक्त* :-
1- संमयक राज पुत्र प्रभष सिंह, निवासी लंका जिला वाराणसी उ0प्र0 उम्र-20 वर्ष ,
2- अभिषेक पुत्र विजय ठाकूर निवासी बेतीया थाना वानू छापर बिहार, उम्र-19 वर्ष
3-विशाल कुमार पुत्र मनोज कुमार निवासी काटी फैक्ट्री जिला पटना बिहार, उम्र 20,
4- अनीष कुमार पुत्र आलोक कुमार, निवासी जैन कॉलोनी फैस 2 उत्तम नगर वेस्ट दिल्ली ,उम्र-20 वर्ष
5-प्रिन्स राज पुत्र धन्नजय सिंह निवासी जहानबाद थाना हुलास गंज बिहार, उम्र -20 वर्ष

The post सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग करने वालों को दून पुलिस ने पढाया कानून का पाठ, लोक-शान्ति भंग करने वाले 5 व्यक्तियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार first appeared on MJ.

The post सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग करने वालों को दून पुलिस ने पढाया कानून का पाठ, लोक-शान्ति भंग करने वाले 5 व्यक्तियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार appeared first on MJ.

About The Author