देहरादून
“ऑपरेशन प्रहार” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने तथा हुड़दंग करने वालों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में आज दिनांक 25.04.2026 को कोतवाली डोईवाला पुलिस द्वारा डोईवाला क्षेत्र मे सार्वजनिक स्थानों पर, सडक किनारे खुले में अथवा गाड़ियों में शराब पीने व पिलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्व चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 14 व्यक्तियो को पुलिस द्वारा थाने पर लाया गया व पूछताछ के पश्चात उन्हें भविष्य के लिए सख्त हिदायत देकर सभी व्यक्तियों के पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए जुर्माना वसूला गया। सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
The post सार्वजनिक स्थानों, सड़क किनारे शराब पीने वालों के विरुद्ध दून पुलिस ने की कार्रवाई, 14 लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में first appeared on MJ.
The post सार्वजनिक स्थानों, सड़क किनारे शराब पीने वालों के विरुद्ध दून पुलिस ने की कार्रवाई, 14 लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में appeared first on MJ.

More Stories
अमजा प्रतिनिधि मंडल ने की महानिदेशक सूचना से शिष्टाचार भेंट
हीट वेव का कहर: देहरादून में 27 अप्रैल को स्कूल बंद,आदेश जारी
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग करने वालों को दून पुलिस ने पढाया कानून का पाठ, लोक-शान्ति भंग करने वाले 5 व्यक्तियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार