June 13, 2026

news16uttarakhand

news16uttarakhand

झगड़ा कर शांति भंग करने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी , 5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

देहरादून

एस एस पी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर लड़ाई झगड़ा कर हो हल्ला मचाने तथा शांति भंग का प्रयास करने वालों के विरुद्ध वर्तमान में जनपद में प्रचलित ऑपरेशन प्रहार के तहत प्रभावी कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में आज दिनांक 12.05.2026 को थाना रायपुर को कंट्रोल रूम 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि खैरी मान सिंह रोड मालदेवता में कुछ लोग एक व्यक्ति के घर में घुसकर उंसके साथ लडाई झगडा कर रहे है । सूचना पर थाना रायपुर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर लडाई झगडा करने वाले कुल 05 व्यक्तियों को अन्तर्गत धारा 172(2) बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया।
प्रकरण के सम्बन्ध में वादी द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

*विवरण गिरफ्तार नाम अभियुक्त*
1-ऋषभ देव पुत्र राय सिंह रावत निवासी खैरी मानसिंह चौकी मालदेवता थाना रायपुर देहरादून उम्र- 23 वर्ष
2-राय सिंह पुत्र स्व0 भोपाल सिंह निवास खैरी मानसिंह चौकी मालदेवता थाना रायपुर देहरादून उम्र- 55 वर्ष
3-मनमोहन सिंह पुत्र दयाल सिंह निवासी लामकाण्डी थाना चम्बा पट्टी सकलाना टिहरी गढवाल
4-वासुदेव पुत्र राय सिंह निवासी खैरी मानसिंह चौकी मालदेवता थाना रायपुर देहरादून उम्र- 22 वर्ष
5-रोहित पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी केशरवाला मालदेवता रायपुर उम्र- 37 वर्ष

The post झगड़ा कर शांति भंग करने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी , 5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार first appeared on MJ.

The post झगड़ा कर शांति भंग करने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी , 5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार appeared first on MJ.

About The Author