हरिद्वार
हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की पत्नी और प्रज्ञा फाउंडेशन की संस्थापक प्रज्ञा दीक्षित ने समाज के बीच एक बार फिर जागरूकता और सेवा की मिसाल पेश की है। हरिद्वार के रावली महदूद ग्राम पंचायत पहुंचीं प्रज्ञा दीक्षित ने सैकड़ों महिलाओं और युवतियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और मासिक धर्म के दौरान अपनाई जाने वाली जरूरी सावधानियों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को सैनिटरी नैपकिन भी वितरित किए।

उन्हें स्वच्छता से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी गई।कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं मौजूद रहीं। महिलाओं ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गांव स्तर पर इस तरह के जागरूकता अभियान बेहद जरूरी हैं, जिससे महिलाओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़ी सही जानकारी मिल सके।
प्रज्ञा दीक्षित ने महिलाओं से कहा कि मासिक धर्म कोई संकोच का विषय नहीं बल्कि स्वास्थ्य से जुड़ा बेहद महत्वपूर्ण मुद्दा है। उन्होंने बताया कि सैनिटरी नैपकिन का इस्तेमाल करने के साथ-साथ उसका सही तरीके से निस्तारण करना भी उतना ही जरूरी है, क्योंकि लापरवाही पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।उन्होंने महिलाओं को यह भी जानकारी दी कि नगर निकाय की ओर से अब विशेष कचरा संग्रहण वाहन संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें मेडिकल और सैनिटरी वेस्ट को अलग तरीके से निस्तारित किया जाता है। प्रज्ञा दीक्षित ने महिलाओं से अपील की कि वे इस विषय पर झिझक छोड़ें, खुद जागरूक बनें और अपने आसपास की अन्य महिलाओं व किशोरियों को भी जागरूक करें।
The post प्रज्ञा फाउंडेशन की संस्थापक प्रज्ञा दीक्षित ने समाज के बीच जागरूकता और सेवा की पेश की मिसाल, सैकड़ों महिलाओं और युवतियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और मासिक धर्म के दौरान अपनाई जाने वाली जरूरी सावधानियों के प्रति किया जागरूक first appeared on MJ.
The post प्रज्ञा फाउंडेशन की संस्थापक प्रज्ञा दीक्षित ने समाज के बीच जागरूकता और सेवा की पेश की मिसाल, सैकड़ों महिलाओं और युवतियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और मासिक धर्म के दौरान अपनाई जाने वाली जरूरी सावधानियों के प्रति किया जागरूक appeared first on MJ.

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी घटना के बाद बचाव के लिए गए सभी 6 लोग भी सुरक्षित, अब तक 7 लोगों के दुःखद मृत्यु की सूचना