June 16, 2026

news16uttarakhand

news16uttarakhand

बैरागी वाला हत्याकांड में पांचवा आरोपी गिरफ्तार

देहरादून

दिनांक – 13/06/2026 की सांय सहसपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बैरागी वाला में खेत में पानी चलाने को लेकर दो पक्षों के मध्य हुए विवाद में एक पक्ष से आए व्यक्तियों 01ः रज्जाक पुत्र मासूम, 02: अमन पुत्र मासूम , 03: यूनूस पुत्र महबूब तथा 04: जावेद पुत्र मासूम 05: इम्तियाज पुत्र शम्स 06: शहबाज 07: शराफत अली पुत्र स्व0 लियाकत, 08: मासूम पुत्र स्व0 महबूब 09: आदिल पुत्र इम्तियाज, 10: शमून पुत्र जब्बार, 11: सलमान पुत्र युनुस 12: इन्तेजार व 30-40 अन्य के द्वारा दूसरे पक्ष के 03 व्यक्तियों अशोक कुमार पुत्र भगवत प्रसाद, विनोद कुमार पुत्र भगवत प्रसाद तथा राजेश कुमार पुत्र भगवत प्रसाद के साथ मारपीट की गई थी, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आयी, जिन्हें ग्रामीणों द्वारा उपचार हेतु लेहमन अस्पताल ले जाया गया, जहाँ विनोद कुमार की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी।

घटना के संबंध में मृतक के भाई अशोक पुत्र भगवत प्रसाद द्वारा कोतवाली सहसपुर पर दी गयी तहरीर के आधार पर कोतवाली सहसपुर पर मु०अ०स०- 134/2026, धारा – 103/109/191(2)/3(5) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु तत्काल अलग अलग पुलिस टीमो का गठन किया गया, गठित टीमों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनाँक 14/06/2026 को घटना में शामिल 04 अभियुक्तों 1- रज्जाक पुत्र मासूम 2- सलमान पुत्र युनुस 3- जावेद पुत्र मासूम 4- शहबाज पुत्र शहीद को गिरफ्तार किया गया था, साथ ही अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार उनके सभी संभावित स्थानों पर दबिशें दी जा रही है, इसी क्रम में कार्यवाही करते हुए सहसपुर पुलिस द्वारा घटना में फरार चल रहे 01 अन्य अभियुक्त इम्तियाज पुत्र शमसुद्दीन को सहसपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

इम्तियाज पुत्र शमसुद्दीन निवासी लखनवाला, कोतवाली सहसपुर, देहरादून, उम्र- 58 वर्ष

The post बैरागी वाला हत्याकांड में पांचवा आरोपी गिरफ्तार first appeared on MJ.

The post बैरागी वाला हत्याकांड में पांचवा आरोपी गिरफ्तार appeared first on MJ.

About The Author