देहरादून
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार जनपद देहरादून में 01 एवं 02 जुलाई, 2026 को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। इस संबंध में राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC), देहरादून द्वारा भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
जिलाधिकारी देहरादून ने मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत जनपदवासियों से अपील की है कि अनावश्यक रूप से यात्रा करने से बचें तथा मौसम की अद्यतन जानकारी एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। विशेषकर नदी-नालों, गधेरों एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के आसपास अत्यधिक सतर्कता बरतें।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने तथा किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आपदा अथवा किसी भी आकस्मिक स्थिति की सूचना तत्काल जिला प्रशासन अथवा संबंधित नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराने की अपील की गई है।
The post देहरादून जनपद में 1 एवं 2 जुलाई को भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी first appeared on MJ.
The post देहरादून जनपद में 1 एवं 2 जुलाई को भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी appeared first on MJ.

More Stories
जब संकट आया, धामी सबसे आगे खड़े मिले, नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार, तेज फैसलों और जवाबदेह शासन ने जीता लोगों का भरोसा
मुख्यमंत्री ने 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को किया फ्लैग ऑफ
एनडीएमए-एनडीआरएफ टीम ने किया उत्तराखण्ड का दौरा, उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल को सराहा उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल अनुकरणीय-कर्नल शाही