July 30, 2026

news16uttarakhand

news16uttarakhand

18 जुलाई को भारी बारिश के अलर्ट के बाद देहरादून में स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश,आदेश जारी

देहरादून: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), देहरादून और नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल की ओर से जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान के बाद जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। जनपद देहरादून में 18 जुलाई (शनिवार) को कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, अशासकीय, निजी विद्यालयों तथा समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण डॉ. आशीष चौहान द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान जनपद में कई स्थानों पर भारी से बेहद भारी वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर की संभावना व्यक्त की गई है। संभावित आपदा और जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
आदेश के तहत मुख्य शिक्षा अधिकारी, देहरादून तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि वे जनपद के सभी शैक्षणिक संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश संबंधी आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराएं।
जिला प्रशासन ने अभिभावकों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों से मौसम को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि किसी भी आपात स्थिति में सतर्क रहें और मौसम विभाग की आधिकारिक चेतावनियों पर नजर बनाए रखें।
भारी वर्षा की आशंका के मद्देनज़र जिला प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

The post 18 जुलाई को भारी बारिश के अलर्ट के बाद देहरादून में स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश,आदेश जारी first appeared on MJ.

The post 18 जुलाई को भारी बारिश के अलर्ट के बाद देहरादून में स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश,आदेश जारी appeared first on MJ.

About The Author

You may have missed