देहरादून
दिनांक: 29-07-2026 को डालनवाला निवासी एक व्यक्ति द्वारा कोतवाली डालनवाला पर सूचना दी कि उनका 08 वर्षीय पुत्र पीयूष बिना बताये घर से कहीं चला गया है, जिसे उनके द्वारा आस पास तथा रिश्तेदारों में ढूंढने का काफी प्रयास किया गया किन्तु वो कहीं नहीं मिला। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए डालनवाला पुलिस द्वारा बालक की फोटो तथा उसके सम्बन्ध में अन्य जानकारियों को कन्ट्रोल रूम तथा सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किया गया । पुलिस द्वारा किये गये त्वरित प्रयासों के परिणाम स्वरूप नाबालिग बालक को सकुशल रेसकोर्स क्षेत्र से बरामद किया गया। बाल संरक्षण अधिकारी द्वारा पूछताछ पर उक्त बालक द्वारा बताया गया कि उसने घर की गुल्लक से पैसे निकालकर खर्च कर दिये थे तथा मम्मी-पापा की डांट के डर से वो घर से चला गया था।
बालक को चौकी आराघर पर लाकर आवश्यक काउंसलिंग के पश्चात सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। नाबालिग को सकुशल वापस पाकर परिजनों द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार प्रकट किया गया।
*पुलिस टीम:*
1- उ0नि0 अश्वनी बलूनी, चौकी प्रभारी आराघर
2- का0 प्रवीण भंडारी
3- का0 आदित्य राठी
The post घर से गये नाबालिक को सकुशल ढूढ़कर दून पुलिस ने लौटाई परिवार की खुशियां first appeared on MJ.
The post घर से गये नाबालिक को सकुशल ढूढ़कर दून पुलिस ने लौटाई परिवार की खुशियां appeared first on MJ.

More Stories
गोकशी की घटनाओ का अन्जाम देने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
भारी वर्षा की चेतावनी- सात जनपदों में प्रशासन अलर्ट मोड पर, मौसम विज्ञान विभाग ने फ्लैश फ्लड का अलर्ट किया है जारी
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना ईंटों से नहीं, उम्मीदों से बने आशियाने, धौलास आवासीय योजना में 232 परिवारों के सपनों को मिला नया पता