
देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधिनस्तो को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रो में पुलिस टीमों द्वारा लगातार सत्यापन/चैकिंग अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में अलग-अलग थाना क्षेत्र में दून पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई का विवरण निम्नवत है।
*1- कोतवाली डोईवाला*
दिनाँक 08/08/2026 को डोईवाला पुलिस द्वारा पुरानी घमंडपुर रोड जॉली ग्रांट के पास चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त शेखर पुत्र कैलाशनाथ को लगभग 02 लाख रू0 मूल्य की 6.46 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0सं0 – 233/26 धारा- 08/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*
शेखर पुत्र कैलाशनाथ निवासी सपेरा बस्ती, कोतवाली डोईवाला, देहरादून, उम्र- 28 वर्ष
*बरामदगी*
01:- स्मैक 6.46 ग्राम *(अनुमानित कीमत 02 लाख रूपये)*
*2-कोतवाली विकास नगर*
दिनांक 08/08/2026 की सायं विकासनगर पुलिस द्वारा टोंस कॉलोनी सैकेण्ड क्लब के पीछे स्थित रोड से 01 अभियुक्त आसिफ पुत्र इमरान निवासी विशाल कॉलोनी डाकपत्थर थाना कोतवाली विकास नगर जनपद देहरादून उम्र 27 वर्ष को 11.86 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त एक अभ्यस्त नशा तस्कर है, जिसके विरुद्ध केवल मादक पदार्थो की तस्करी के ही 05 अभियोग पंजीकृत हैं, इसके अतिरिक्त अभियुक्त लूट व आर्म्स एक्ट में भी जेल जा चुका है। अभियुक्त वर्ष 2026 में तीसरी बार मादक पदार्थो की तस्करी में गिरफ्तार हुआ है।
*नाम पता अभियुक्त*
01- आसिफ पुत्र इमरान निवासी विशाल कॉलोनी डाकपत्थर, कोतवाली विकास नगर, जनपद देहरादून, उम्र- 27 वर्ष।
*बरामदगी -*
11.86 ग्राम अवैध स्मैक
*(अनुमानित कीमत 03 लाख 50 हज़ार रूपये)*
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त आसिफ*
1- मु0अ0सं0- 189/2019 धारा -392/411 भादवि, कोतवाली विकासनगर, देहरादून।
2- मु0अ0सं0 -172/2021 धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट, कोतवाली विकासनगर, देहरादून।
3- मु0अ0सं0 -237/2022 धारा -8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट, कोतवाली विकासनगर, देहरादून।
4- मु0अ0सं0- 425/2023 धारा -25/4 आर्म्स एक्ट कोतवाली विकासनगर, देहरादून।
5- मु0अ0सं0- 111/2026 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट, कोतवाली विकासनगर, देहरादून।
6- मु0अ0सं0- 139/2026 धारा 8/21/60 एन0डी0पी0एस0 एक्ट कोतवाली विकासनगर, देहरादून।
7- मु0अ0सं0- 238/2026 धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट, कोतवाली विकासनगर, देहरादून।
The post मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त 2 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तो के कब्जे से 5 लाख रू0 से अधिक मूल्य की स्मैक हुई बरामद first appeared on MJ.
The post मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त 2 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तो के कब्जे से 5 लाख रू0 से अधिक मूल्य की स्मैक हुई बरामद appeared first on MJ.

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी घटना के बाद बचाव के लिए गए सभी 6 लोग भी सुरक्षित, अब तक 7 लोगों के दुःखद मृत्यु की सूचना