August 23, 2026

news16uttarakhand

news16uttarakhand

चैन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वाला अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल, बसंत विहार क्षेत्र में बुजुर्ग महिला के साथ की थी चैन स्नेचिंग की घटना

देहरादून

जनपद में प्रस्तावित वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों/ वाहनों की चेकिंग हेतु लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं, उक्त निर्देशों के क्रम में दून पुलिस द्वारा जनपद के सभी अंतर्जनपदीय/अंतरराज्यीय चैकपोस्ट के साथ-साथ आंतरिक मार्गो पर भी लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 18-19/08/2026 की देर रात्रि बसंत विहार पुलिस द्वारा हरबंसवाला बैरियर पर चेकिंग के दौरान सामने से आ रही एक बिना नंबर की नीले रंग की स्कूटी में सवार व्यक्ति को संदिग्धता के आधार पर रुकने का इशारा किया गया तो स्कूटी सवार व्यक्ति अपने वाहन को तेजी से चलाते हुये हरबंसवाला की ओर फरार हो गये, मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा तत्काल कंट्रोल रूम के माध्यम से उक्त संदिग्ध वाहन सवार की तलाश हेतु आसपास के थानों को अवगत कराते हुए उसका पीछा किया गया, पुलिस टीम को पीछा करता देख संदिग्ध स्कूटी सवार व्यक्ति ने चाय बागान की ओर भागने के दौरान पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस द्वारा अपने बचाव में किये गये जबाबी फायर में उक्त बदमाश के पैर पर गोली लग गई, जिसे पुलिस द्वारा तत्काल उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया।

मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान आकाश कुमार उर्फ तमंचा पुत्र जगदीश लाल निवासी शिवाजी नगर जैन प्लॉट, थाना रायपुर, देहरादून, उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई। मौके से पुलिस टीम को अभियुक्त के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, 01 जिंदा कारतूस, 01 खोखा कारतूस, 01 सोने की चैन तथा बिना नंबर की स्कूटी बरामद हुई। बरामद चैन के संबंध में पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा उक्त चैन को कुछ दिन पूर्व बसंत बिहार क्षेत्र में एक वृद्ध महिला के गले से छीनना बताया गया। पुलिस पर किए गए जानलेवा हमले के संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना बसंत विहार पर मु०अ०सं०- 176/26, धारा – 109/3(5) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।

मुठभेड़ में घायल बदमाश शातिर किस्म का अपराधी है, जो पूर्व में भी देहरादून के अलग-अलग थानों से चोरी, लूट, स्नेचिंग व अन्य आपराधिक घटनाओं में जेल जा चुका है। अभियुक्त के विरुद्ध जनपद के अलग अलग थानों में विभिन्न आपराधिक घटनाओं के लगभग डेढ़ दर्जन अभियोग पंजीकृत है।

*पूछताछ का विवरणः-*
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदि हैं, तथा अपने नशे की लत व अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए उसके द्वारा चोरी, लूट व अन्य आपराधिक घटनाओ को अजांम दिया गया था, अभियुक्त द्वारा बसंत विहार क्षेत्र में राह चलती बुजुर्ग महिला से पता पूछने के बहाने चैन छीनी थी तथा उक्त घटना में प्रयुक्त स्कूटी को कोतवाली क्षेत्र से चोरी किया था। पुलिस से बचने के लिए अभियुक्त द्वारा स्कूटी की नम्बर प्लेट को हटा दिया था। अभियुक्त घटना में छीनी गई चैन को बेचने की फिराक में था, पर बिल न होने के कारण उसे कोई खरीददार नहीं मिला, आज भी अभियुक्त रात्रि में बारिश व अंधेरे का फायदा उठाकर पुनः किसी अन्य घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था।

अभियुक्त लगभग 05 माह पूर्व बसंत विहार क्षेत्र में हुई मोबाइल स्नेचिंग की घटना में थाना बसंत विहार से ही जेल गया था, जो 01 माह पूर्व ही जमानत पर बाहर आया था।

*नाम पता अभियुक्तः-*
आकाश कुमार उर्फ तमंचा पुत्र जगदीश लाल निवासी शिवाजी नगर जैन प्लॉट, थाना रायपुर, देहरादून, उम्र 25 वर्ष

*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास*
(1)- मु0अ0सं0- 74/2019, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना बसंत विहार, देहरादून
(2)- मु0अ0सं0- 287/19, धारा – 25/4 आर्म्स एक्ट, थाना रायपुर, देहरादून
(3)- मु0अ0सं0- 399/19, धारा – 457/380 भादवि, कोतवाली कैंट, देहरादून
(4)- मु0अ0सं0- 127/20, धारा- 379/411 भादवि, थाना बसंत विहार, देहरादून
(5)- मु0अ0सं0- 67/21, धारा- 379/411 भादवि, कोतवाली कैंट, देहरादून
(6)- मु0अ0सं0- 151/21, धारा- 379/411 भादवी, थाना बसंत विहार, देहरादून
(7)- मु0अ0सं0- 28/22, धारा- 25/4 आर्म्स एक्ट, कोतवाली कैंट, देहरादून
(8)- मु0अ0सं0- 158/22, धारा- 25/4 आर्म्स एक्ट, थाना रायपुर, देहरादून
(9)- मु0अ0सं0- 16/23, धारा -379/411 भादवि, थाना रानीपोखरी, देहरादून
(10)- मु0अ0सं0- 220/24, धारा- 303(2)/305(A)/317(2) बीएनएस, कोतवाली कैंट, देहरादून
(11)- मु0अ0सं0- 705/24, धारा- 309(4)/317(2) बीएनएस व 25 आर्म्स एक्ट, कोतवाली पटेलनगर, देहरादून
(12)- मु0अ0सं0- 188/25, धारा- 303(2)/317(2) बीएनएस, कोतवाली डोईवाला, देहरादून
(13)- मु0अ0सं0- 29/2026, धारा- 304(2)/317(2) बीएनएस, थाना क्लेमेनटाउन, देहरादून
(14)- मु0अ0सं0- 72/2026, धारा- 304(2)/317(2) बीएनएस, थाना बसंत विहार, देहरादून
(15)- मु0अ0सं0- 315/20 धारा- 380/411 भादवि, थाना नेहरु कॉलोनी, देहरादून
(16)- मु0अ0सं0- 176/26 धारा- 109/3(5) बीएनएस, थाना बसंत विहार, देहरादून
(17)- मु0अ0सं0- 298/26 धारा- 303(2) बीएनएस, थाना कोतवाली नगर

*बरामदगीः-*

(1)- एक 315 बोर के तमंचा
(2)- 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस
(3)- घटना में छीनी गयी चैन
(4)- एक बिना नंबर की स्कूटी नीले रंग की

The post चैन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वाला अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल, बसंत विहार क्षेत्र में बुजुर्ग महिला के साथ की थी चैन स्नेचिंग की घटना first appeared on MJ.

The post चैन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वाला अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल, बसंत विहार क्षेत्र में बुजुर्ग महिला के साथ की थी चैन स्नेचिंग की घटना appeared first on MJ.

About The Author

You may have missed