देहरादून। प्रदेश के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों (LT) के पद पर चयनित 52 शिक्षिकाओं की नियुक्ति जाति प्रमाण पत्र के पेंच में लटकी है। शिक्षा निदेशालय ने इनके मामले में शासन से दिशा-निर्देश मांगा है कि इन्हें आरक्षण का लाभ दिया जाना है या नहीं, लेकिन एक महीने बाद भी इस संबंध में शासन ने स्थिति स्पष्ट नहीं की।
शिक्षक पद पर चयनित ये सभी महिला अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा की हैं। जिनकी शादी उत्तराखंड में हुई है। प्रदेश में इन दिनों 2906 पदों पर शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के मुताबिक इन शिक्षिकाओं को आरक्षण का लाभ दिया जाना है या नहीं इस संबंध में विभाग को कई दिन बाद भी शासन से कोई दिशा-निर्देश नहीं मिला।
यही वजह है कि शिक्षक भर्ती में चयन के बाद भी इनकी नियुक्ति लटकी है। इनके मसले पर जाति प्रमाण पत्र की स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इनके मसले पर तय किया जाना है कि अनुसूचित जाति और जनजाति की इन चयनित अभ्यर्थियों को जिनका विवाह उत्तराखंड में हुआ है। इन्हें आरक्षण का लाभ दिया जाना चाहिए या नहीं।
मामले को लेकर अपर शिक्षा निदेशक प्रारंभिक शिक्षा आरएल आर्य ने बताया कि शिक्षक के पद पर चयनित 52 महिला अभ्यर्थियों के मामले में शासन से अब तक कोई दिशा-निर्देश नहीं मिला।

More Stories
सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा आकस्मिक रूप से चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा नगर से देहात तक आने जाने वाले सभी निजी/सार्वजनिक वाहनों की करी जा रही आकस्मिक चैकिंग
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन को किया सील, सेलाकुई में 10 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, अवैध व्यावसायिक निर्माण सील
मुख्यमंत्री धामी को मुख्यमंत्री आवास में चम्पावत से आए होल्यारों ने दी होली की शुभकामनाएं