देहरादून
विकास बेनवाल मंडल मीडिया प्रभारी भारतीय जनता पार्टी कैंट विधानसभा ने शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत को वार्ड 35 श्रीदेवसुमन नगर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय सरस्वती नगर बल्लूपुर रोड की खराब स्थिति से अवगत कराया साथ ही विद्यालय के जीर्णोद्धार के सम्बंध में एक प्रार्थना पत्र भी शिक्षा मंत्री को सौंपा।
जिसके माध्यम से विद्यालय के पुनर्निर्माण की मांग रखी। विकास बेनवाल ने शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत को अवगत कराया की बरसात में विधालय बारिश के पानी में जलमग्न हो जाता है बच्चे एंव शिक्षकों को बड़ी कठीनाईयों का सामना उठाना पड़ रहा है और बारिश का भरा पानी बिमारियों को दावत दे रहा है। शिक्षा मंत्री ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए तुरंत सी,ई,ओ, को आंकलन बनाकर भेजने को निर्देशित किया। विकास बेनवाल समेत वार्ड 35 श्रीदेवसुमन नगर के संयोजक अनिल कुमार आनंद, सुनील गोयल,आर,के, शर्मा, राजीव गुप्ता, ने शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का जताया आभार
इस अवसर पर कैंट भाजपा नेता अमित कपूर मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे, सुरेन्द्र सिंह कुकरेजा, जतिन कुकरेजा, आदि लोग उपस्थित रहे।

More Stories
सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा आकस्मिक रूप से चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा नगर से देहात तक आने जाने वाले सभी निजी/सार्वजनिक वाहनों की करी जा रही आकस्मिक चैकिंग
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन को किया सील, सेलाकुई में 10 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, अवैध व्यावसायिक निर्माण सील
मुख्यमंत्री धामी को मुख्यमंत्री आवास में चम्पावत से आए होल्यारों ने दी होली की शुभकामनाएं