उत्तराखंड के पौड़ी में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। श्रीनगर के लिए निकली मिनी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौत की आशंका है। वहीं, कई लोग घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, हादसा दोपहर करीब तीन बजे हुआ। मिनी बस संख्या-(UK12PB0177) पौड़ी बस अड्डे से केंद्रीय विद्यालय होते हुए श्रीनगर के लिए निकली थी। तहसील पौड़ी के कोठार बैंड के पास बस खाई में जा गिरी। प्राथमिक सूचना के अनुसार, बस में लगभग 18 लोग सवार थे। जिसमें से चार की मौत की आशंका है। जबकि अन्य यात्री घायल हुए हैं।
स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को रेस्क्यू कर लिया गया है। बस में सवार सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पौड़ी लाया गया है। जिलाधिकारी आशीष चौहान ने घटना स्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू तेजी से कराया। वहीं, जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं।

More Stories
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा से लेकर रोजगार तक के लिए संकल्पबद्ध है सरकार – मुख्यमंत्री, नंदा गौरा योजना के तहत 33 हजार से अधिक बेटियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पहुंची राशि, एक क्लिक के जरिए 1 अरब 45 करोड़ 93 लाख रुपए की धनराशि का हुआ हस्तातंरण
मुख्यमंत्री धामी ने किया नयार वैली फेस्टिवल का उद्घाटन, नयार वैली फेस्टिवलः पर्यटन, परंपरा और विकास का ऐतिहासिक संगम–सीएम
चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों पर उच्चस्तरीय समीक्षा, सुरक्षित, सुगम, गतिशील और व्यवस्थित यात्रा के लिए व्यापक कार्ययोजना हेतु CS के निर्देश