February 27, 2026

news16uttarakhand

news16uttarakhand

शिक्षा विभाग से बड़ी खबर, छात्र छात्राओं के लिए जरुरी खबर, आया ये आदेश

वर्ष 2024-25 के कक्षा 09 एवं कक्षा 11 में पंजीकृत छात्र-छात्राओं के पंजीकरण विषयक

उपरोक्त विषयक अवगत कराना है कि विद्यालयों में वर्तमान शिक्षा सत्र 2024-25 में कक्षा 09 एवं कक्षा 11 में पंजीकृत सभी छात्र-छात्राओं का पंजीकरण किया जाना है। सूच्य है कि इस पंजीकरण डाटा का प्रयोग वर्ष 2026 की कक्षा 10 एवं कक्षा 12 की परिषदीय (बोर्ड) परीक्षा के लिए किया जाएगा।

अतः वर्तमान में कक्षा 09 एवं कक्षा 11 में संस्थागत छात्र-छात्रा के रूप में अध्ययनरत् समस्त छात्र-छात्राओं का पंजीकरण ऑनलाइन किया जायेगा। सुनिश्चित करें कि विद्यालय में स्वीकृत कक्षाओं के अनुसार निम्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के पंजीकरण की कार्यवाही इस वर्ष अनिवार्यतः की जायेगी

इस सत्र में विद्यालय की कक्षा 09/ कक्षा 11 में प्रवेश लेने वाले समस्त छात्र-छात्राएं।

विगत सत्र में कक्षा 09/ कक्षा 11 में अनुत्तीर्ण होने के पश्चात इस सत्र में विद्यालय की कक्षा 09 / कक्षा 11 में पुनः प्रवेश लेने वाले समस्त छात्र-छात्राएं (भले ही उनका पूर्व में पंजीकरण हो रखा हो)।

पंजीकरण शुल्क की दर प्रति छात्र-छात्रा रू0 2024 तक राजकोष में जमा किया जा सकेगा। करने की अनुमति नहीं होगी। 10.00 होगी। पंजीकरण शुल्क दिनांक 16 अक्टूबर निर्धारित अन्तिम तिथि के पश्चात कोई शुल्क जमा • परिषद् द्वारा निर्धारित अन्तिम तिथि तक जितने छात्रों का पंजीकरण शुल्क चालान द्वारा

राजकोष में जमा किया गया है केवल उतने ही छात्रों के पंजीकरण आवेदन-पत्र भरे जा सकेंगे।

कक्षा 09 एवं कक्षा 11 में इस वर्ष व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों का पंजीकरण आगामी वर्ष की कक्षा 10 एवं कक्षा 12 की परिषदीय परीक्षा के समय किया जाएगा।

आगामी वर्ष 2025-26 में कक्षा 10 एवं कक्षा 12 में व्यक्तिगत एवं अन्य बोर्डों से आने वाले परीक्षार्थियों को छोड़कर अन्य किसी भी छात्र-छात्रा का पंजीकरण नहीं किया जायेगा। अतः विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनिश्चित करेंगे कि इस वर्ष विद्यालय में कक्षा 09 एवं कक्षा 11 में अध्ययनरत् समस्त छात्र-छात्राओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण कर लिया जाय।

About The Author

You may have missed