सर्वसाधरण को सूचित किया जाता है कि महिला सशाक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा संचालित “नन्दा गौरा योजना” अन्तर्गत बालिका के जन्म पर रू० 11000 / की धनराशि एवं 12वीं उत्तीर्ण कर उच्च शिक्षा में प्रवेश करने पर रू0 51000 / की धनराशि एकमुश्त देने का प्राविधान है। योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु निदेशालय पत्र संख्या-3661 दिनांक 05 दिसम्बर, 2024 एवं पत्र संख्या-3677 दिनांक 09 दिसम्बर, 2024 द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में शैक्षिक सत्र 2023-24 में 12वीं उत्तीर्ण करने वाली बालिकाओं के नये आवेदन करने की तिथि 20 दिसम्बर, 2024 तक विस्तारित की गई थी, तथा उक्त तिथि तक प्राप्त आवेदनों में सुधार करने हेतु 21 दिसम्बर, 2024 से 31 दिसम्बर, 2024 तक का समय प्रदान किया गया था।

तक्रम में जनपदों से प्राप्त अनुरोध के आधार पर वित्तीय वर्ष 2024-25 में शैक्षिक सत्र 2023-24 में 12वीं उत्तीर्ण करने वाली बालिकाओं के नये आवेदन करने की तिथि 15 जनवरी, 2025 तक विस्तारित की जाती है, तथा उक्त तिथि तक प्राप्त आवेदनों में सुधार करने हेतु 05 दिवसों का अतिरिक्त समय प्रदान किया जाता है। इसके अतिरिक्त जन्म लेने वाली बालिकाओं हेतु शासनादेश में निहित प्राविधान के अनुसार आवेदन करने की समय-सीमा बालिका के जन्म से 06 माह के अन्दर किये जाने की व्यवस्था यथावत लागू है।
अतः समस्त पात्र लाभार्थियों / अभिभावकों से अपील की जाती है कि विस्तारित समयावधि अन्तर्गत ऑन लाईन पोर्टल साईट www.nandagaurauk.in पर आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त करें। उक्त के अतिरिक्त पोर्टल/योजना सम्बन्धी किसी भी जानकारी हेतु अपने जनपद के जिला कार्यक्रम कार्यालय/बाल विकास परियोजना कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है।

More Stories
सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा आकस्मिक रूप से चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा नगर से देहात तक आने जाने वाले सभी निजी/सार्वजनिक वाहनों की करी जा रही आकस्मिक चैकिंग
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन को किया सील, सेलाकुई में 10 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, अवैध व्यावसायिक निर्माण सील
मुख्यमंत्री धामी को मुख्यमंत्री आवास में चम्पावत से आए होल्यारों ने दी होली की शुभकामनाएं