उत्तराखंड बीजेपी से आज की बड़ी खबर केदारनाथ उपचुनाव में चुनाव प्रचार धीरे-धीरे पहुंच रहा अपने अंतिम दौर पर ऐसे में पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम अगले कुछ दिन अब केदारनाथ विधानसभा के दौरे पर रहेंगे
पार्टी प्रत्याशी के लिए प्रचार तो करेंगे ही साथ ही पार्टी प्रत्याशी के लिए कौन नेता कितना प्रचार कर रहा हैं कौन नहीं इसकी भी पूरी मॉनिटरिंग का काम प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम करेंगे एक दौर का चुनाव प्रचार कर दुष्यंत गौतम फिर से केदारनाथ दौरे पर रहेंगे जो इस सीट को लेकर कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे
आपको बता दें केदारनाथ उपचुनाव को जीतने के लिए बीजेपी ने एड़ी चोटी का जोर लगा रखा है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार केदारनाथ उपचुनाव में चुनाव प्रचार कर रहे हैं वही पार्टी के अन्य नेताओं को भी चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है ऐसे में जिन तमाम नेताओं की ड्यूटी केदारनाथ उपचुनाव में लगाई गई है उनके द्वारा कितना प्रचार किया जा रहा है उसकी लगातार मॉनिटरिंग बीजेपी के द्वारा की जा रही है

More Stories
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने थपथपाई पीठ, 29 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
पहली अपराध गोष्ठी में भी एसएसपी दून के सख्त तेवर रहे बरकरार, कर्तव्यों के प्रति उदासीनता/लापरवाही पर अब होगा सीधे एक्शन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा से लेकर रोजगार तक के लिए संकल्पबद्ध है सरकार – मुख्यमंत्री, नंदा गौरा योजना के तहत 33 हजार से अधिक बेटियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पहुंची राशि, एक क्लिक के जरिए 1 अरब 45 करोड़ 93 लाख रुपए की धनराशि का हुआ हस्तातंरण