मां की निधन की खबर सुन बेटे घर के लिए निकले थे, लेकिन उनके साथ भी इतनी बड़ी अनहोनी हो गई। दुर्घटना में एक भाई की मौत हो गई
दिल्ली से चौखुटिया जा रही बोलेरो शनिवार की तड़के मोहान फैक्ट्री के आगे एक नाले में गिर गई। जिसमें चालक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। जिनका रामनगर अस्पताल में उपचार चल रहा है।
चौखुटिया के भैल्टा गांव के रहने वाले पूरन सिंह पुत्र धन सिंह मनराल दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं,जिनकी माता हंसी देवी का शुक्रवार को निधन हो गया था। मां के निधन होने पर पूरन सिंह के साथ दिल्ली में काम करने वाले उसके भाई भोपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, आनंद सिंह सभी गांव के लिए चल दिए
शुक्रवार की रात 8 बजे दिल्ली से चौखुटिया चलने वाले बोलेरो चालक भीम सिंह निवासी चौखुटिया की बोलेरो में सभी सवार हुए। रात करीब 1:30 बजे सभी रामनगर पहुंच गए थे। सुबह 4 बजे मोहान आईएमपीसीएल फैक्ट्री से आगे कफलगाड़ी नाले पर ओवरटेक करते समय बोलेरो नाले में 50 मीटर नीचे खाई में गिर गई।
एंबुलेंस की मदद से पुलिस ने सभी को रामनगर अस्पताल भिजवाया। रामनगर अस्पताल में चालक भीम सिंह की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।

More Stories
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने थपथपाई पीठ, 29 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
पहली अपराध गोष्ठी में भी एसएसपी दून के सख्त तेवर रहे बरकरार, कर्तव्यों के प्रति उदासीनता/लापरवाही पर अब होगा सीधे एक्शन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा से लेकर रोजगार तक के लिए संकल्पबद्ध है सरकार – मुख्यमंत्री, नंदा गौरा योजना के तहत 33 हजार से अधिक बेटियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पहुंची राशि, एक क्लिक के जरिए 1 अरब 45 करोड़ 93 लाख रुपए की धनराशि का हुआ हस्तातंरण