बहन को ससुराल छोड़ने गए दो भाईयो पर बहन के ससुरालियों ने डंडों व पत्थरो से हमला कर दिया। पीड़ित ने इस मामले में पुलिस को तहरीर सौंपी है। वही इस पूरी वारदात के वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। मामला रुद्रपुर कोतवाली अन्तर्गत प्रीत विहार का है जहां खेड़ा वार्ड 18 निवासी शानू व उसका छोटा भाई मोनीश अपनी बहन शमा को प्रीत विहार फेस- 2 में उसकी ससुराल छोड़ने के लिए गया था कि तभी अचानक उसके ससुराल वाले ससुर इस्लाम नवी सास सहकुरन, देवरानी रेशमा ननद नगमा
नंदोई परवेज व मिस्कीन ने एक राय होकर उसके ऊपर लाठी डंडों से हमला बोल दिया तथा उसके ऊपर पथराव कर दिया जिसमें वह चोटिल हो गए बीच बचाव करने आई उसकी की बहन को भी उक्त लोगों ने नहीं छोड़ा और उसके साथ भी मारपीट कर दी। पीड़ित ने इस मामले में रुद्रपुर कोतवाली में तहरीर सोपी है। वही इस पूरी वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। फिलहाल इस मामले को पुलिस ने संज्ञान में लिया है वही सीओ सिटी निहारिका तोमर ने बताया कि इस मामले में शिकायत मिली है जल्दी आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

More Stories
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने थपथपाई पीठ, 29 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
पहली अपराध गोष्ठी में भी एसएसपी दून के सख्त तेवर रहे बरकरार, कर्तव्यों के प्रति उदासीनता/लापरवाही पर अब होगा सीधे एक्शन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा से लेकर रोजगार तक के लिए संकल्पबद्ध है सरकार – मुख्यमंत्री, नंदा गौरा योजना के तहत 33 हजार से अधिक बेटियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पहुंची राशि, एक क्लिक के जरिए 1 अरब 45 करोड़ 93 लाख रुपए की धनराशि का हुआ हस्तातंरण