देहरादून
आज दिनांक 28/ 01 /2026 को सेलाकुई बाजार में एक 03 वर्षीय बच्चा लावारिस हालत में घूमता हुआ पाया गया, जिसे सुरक्षा की दृष्टि एवं परिजनों की तलाश हेतु चीता यूनिट द्वारा थाने लाया गया। बच्चों से प्रेम पूर्वक जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो बच्चा अपने तथा अपने परिजनों के विषय में कुछ भी नहीं बता पाया । बच्चे के परिजनों की तलाश हेतु सोशल मीडिया के माध्यम से तथा व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से तथा स्थानीय लोगों को बच्चे की फोटो दिखाकर प्रयास किया गया। जिसके परिणाम स्वरूप बच्चे के परिजनों को तलाश कर सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। बच्चों के परिजनों द्वारा बताया गया कि वह आसपास के क्षेत्र में मजदूरी का काम करते हैं तथा उनका बच्चा घर के बाहर खेलते हुए खेल-खेल में ही घर से दूर निकल कर भटक गया ।
बच्चे की सकुशल बरामदगी तथा पुलिस द्वारा की गई त्वरित करवाई पर बच्चे के परिजनों द्वारा उत्तराखंड पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
The post बिछड़ो को अपनों से मिलाकर दून पुलिस ने बिखेरी मायूस चेहरों पर मुस्कान, घर से बिछड़कर लावारिस अवस्था मे भटक रहे 03 वर्षीय अबोध बालक को सकुशल किया उसके परिजनों के सुपुर्द first appeared on MJ.
The post बिछड़ो को अपनों से मिलाकर दून पुलिस ने बिखेरी मायूस चेहरों पर मुस्कान, घर से बिछड़कर लावारिस अवस्था मे भटक रहे 03 वर्षीय अबोध बालक को सकुशल किया उसके परिजनों के सुपुर्द appeared first on MJ.

More Stories
सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा आकस्मिक रूप से चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा नगर से देहात तक आने जाने वाले सभी निजी/सार्वजनिक वाहनों की करी जा रही आकस्मिक चैकिंग
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन को किया सील, सेलाकुई में 10 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, अवैध व्यावसायिक निर्माण सील
मुख्यमंत्री धामी को मुख्यमंत्री आवास में चम्पावत से आए होल्यारों ने दी होली की शुभकामनाएं