खटीमा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निजी आवास, नगला तराई (खटीमा) में होली पर्व पारंपरिक हर्षाेल्लास एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने सपरिवार उपस्थित होल्यारों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए सभी को अबीर-गुलाल लगाया।
आयोजित होली मिलन समारोह में विभिन्न समुदायों की महिलाओं द्वारा हिंदी, कुमाऊंनी, थारू एवं बंगाली लोक परंपराओं पर आधारित होली गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। विविध सांस्कृतिक रंगों से सजे इस आयोजन में पारंपरिक लोकधुनों पर मुख्यमंत्री श्री धामी भी होल्यारों के साथ झूमते नजर आए, जिससे कार्यक्रम का वातावरण और अधिक उल्लासपूर्ण एवं आत्मीय हो उठा।
समारोह में स्थानीय नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की। यह आयोजन प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विविधता में एकता तथा सामाजिक सहभागिता की भावना का जीवंत उदाहरण बना।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए समा में प्रेम, सद्भाव और पारस्परिक सहयोग की भावना को सुदृढ़ बनाए रखने का आह्वान किया।
समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा राज्यमंत्री फरजाना बेगम, अमित कुमार पांडे, महासचिव रमेश चंद्र जोशी, नंदन सिंह खड़ायत, गम्भीर सिंह धामी, दान सिंह रावत, सतीश भट्ट, जीवन धामी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
The post मुख्यमंत्री धामी ने नगला तराई (खटीमा) में होली पर्व पारंपरिक हर्षाेल्लास एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया first appeared on MJ.
The post मुख्यमंत्री धामी ने नगला तराई (खटीमा) में होली पर्व पारंपरिक हर्षाेल्लास एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया appeared first on MJ.

More Stories
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर पारंपरिक रंगों के साथ मना होली मिलन समारोह, आवास पर कुमाऊँनी और गढ़वाल के राठ होलियारों ने बिखेरे होली के रंग
एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर पीजी/ हॉस्टल संचालकों के साथ पुलिस ने की गोष्टी, पीजी/ हॉस्टल में रहने वाले सभी छात्रों के अनिवार्य तौर पर सत्यापन करवाने के दिये निर्देश
रानीपोखरी क्षेत्र में हुई हत्या की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार