पुलिस स्मृति दिवस पर जवानों ने परेड की। इस दौरान सीएम धामी जवानों का हौसला बढ़ाने पहंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि नई चुनौतियों के लिए कार्ययोजना बनानी होगी। साइबर क्राइम और नशे के ख़िलाफ़ कठोर कदम उठाने हैं। पुलिस को इस और ज़्यादा सजग रहने की ज़रूरत है। पुलिस को तकनीकी रूप से दक्ष होना होना। कहा कि गृह मंत्रालय और साइबर एक्सपर्ट के साथ मिलकर काम करना होगा।
प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए क्यूआरटी का गठन किया गया है। महिला और बच्चों के ख़िलाफ़ हुए अपराध में 95 फ़ीसदी कार्रवाई हुई है। पुलिस के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं बनाई गई हैं। और सरकार आगे भी इस पर काम करती रहेगी। सीएम धामी ने इस दौरान आवासीय भवनों के निर्माण के लिए आगामी वित्तीय वर्ष में सौ करोड़ रुपये जारी किए ने की घोषणा की। बताया कि पोष्टिक आहार भत्ता में भी सौ रुपये बढ़ोत्तरी की गई। इसके अलावा वर्दी भत्ताे 3500 किया गया है। साथ ही नौ हजार फीट से ऊपर तैनात पुलिस कर्मियों के लिए दो सौ से बढ़ाकर तीन सौ रुपये प्रतिदिन किया गया है।

More Stories
श्री नामदेव धर्मशाला ट्रस्ट के चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार अवनीश प्रेमी को सर्वसम्मति से चुना गया अध्यक्ष, समाज के निर्धन वर्ग की सहायता करना होगी प्राथमिकता–अवनीश प्रेमी
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने थपथपाई पीठ, 29 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
पहली अपराध गोष्ठी में भी एसएसपी दून के सख्त तेवर रहे बरकरार, कर्तव्यों के प्रति उदासीनता/लापरवाही पर अब होगा सीधे एक्शन