February 26, 2026

news16uttarakhand

news16uttarakhand

सीएम धामी दिल्ली पहुंचे, कैबिनेट में फेरबदल की चर्चाओं का बाजार गर्म, कई MLA के भी जाने की सूचना

प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद धामी मंत्रिमंडल में खाली हो गईं कुर्सियों पर पार्टी के कई वरिष्ठ विधायकों की निगाह है।

उत्तराखंड मंत्रिमंडल में जल्द फेरबदल की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को नई दिल्ली पहुंच गए। पार्टी के कुछ और विधायकों के भी दिल्ली पहुंचने की सूचना है। सीएम के दिल्ली पहुंचने के साथ ही देहरादून में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। सत्ता के गलियारों में इस महीने के आखिर तक कैबिनेट में फेरबदल होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं

प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद धामी मंत्रिमंडल में खाली हो गईं कुर्सियों पर पार्टी के कई वरिष्ठ विधायकों की निगाह है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और केदारनाथ की विधायक आशा नौटियाल नई दिल्ली में हैं। सूत्रों के मुताबिक, कुछ और विधायक दिल्ली पहुंच सकते हैं।

उधर, सीएम कार्यालय से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सीएम मंगलवार रात एक केंद्रीय मंत्री के बेटे की शादी के प्रीतिभोज में शामिल होने के लिए दिल्ली गए हैं। इसमें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) के भी शामिल होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री का बुधवार का कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन यदि वह दिल्ली में रुके तो केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। इन मुलाकातों में वह राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार या फेरबदल तथा दायित्वों के आवंटन पर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

About The Author

You may have missed