थाना नेहरू कॉलोनी*
आज दिनांक 26-04-2025 को वादी करण पुत्र विजय कुमार, निवासी दीपनगर, बाईपास नेहरू कॉलोनी द्वारा थाना नेहरूकालोनी पर लिखित तहरीर दी गई कि आचार्य राजेश बडोनी नाम की फेसबुक आई०डी० पर दून अस्पतालमें अवैध मजार के धवस्तीकरण की कार्यवाही की वीडियो और फोटो डाली गई थी, जिसे सौरभ ठाकुर नाम के फेसबुक युजर द्वारा शेयर किया था।
उक्त शेयर पोस्ट पर साहिल खान खान नाम की फेसबुक आई0डी0 से धर्मपुर चौक स्थित मन्दिर तथा पहलगाम में हुई घटना के सम्बंध में आपत्तिजनक कमेंट करते हुए लोगो की धार्मिक भावनाओं को आहत करने तथा समाज में वैमनस्यता फैलाने का प्रयास किया गया। उक्त लिखित प्रार्थना पत्र पर तत्काल थाना नेहरूकालोनी पर हेट स्पीच व अन्य सम्बन्धित धाराओ में अभियोग पंजीकृत करते हुए साहिल खान खान नाम की फेसबुक आई0डी0 युजर अभियुक्त को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ऑटो चलाने का कार्य करता है।
*नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
साहिल पुत्र स्व0 रियासत अली, निवासी दीपनगर, निकट शिव मन्दिर, थाना नेहरूकालोनी, देहरादून, उम्र 20 वर्ष

More Stories
सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा आकस्मिक रूप से चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा नगर से देहात तक आने जाने वाले सभी निजी/सार्वजनिक वाहनों की करी जा रही आकस्मिक चैकिंग
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन को किया सील, सेलाकुई में 10 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, अवैध व्यावसायिक निर्माण सील
मुख्यमंत्री धामी को मुख्यमंत्री आवास में चम्पावत से आए होल्यारों ने दी होली की शुभकामनाएं