February 26, 2026

news16uttarakhand

news16uttarakhand

दून पुलिस ने सुलझाई गुमशुदा व्यक्ति की हत्या की गुत्थी, 1 अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, शराब पीने के दौरान हुए विवाद में सर पर बेसबाल का बैट लगने से हुई थी गुमशुदा व्यक्ति की मृत्यु

देहरादून

दिनांक 11 फरवरी 2026 को संतराम धीमान निवासी शास्त्री नगर, बसंत विहार द्वारा थाने पर सूचना दी की उनका पुत्र दिगंबर धीमान उम्र 28 वर्ष दिनांक 09 फरवरी 26 को घर से बिना बताए कहीं चला गया, जिसको उनके द्वारा काफी तलाश किया गया लेकिन उसके सम्बन्ध में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई। प्राप्त सूचना पर तत्काल थाना बसंत विहार पर गुमशुदगी क्रमांक- 07/26 में गुमशुदा दिगंबर धीमान की गुमशुदगी दर्ज की पंजीकृत की गई।

गुमशुदगी की जांच के दौरान प्रकाश में आया कि गुमशुदा दिगंबर धीमान के विरुद्ध थाना बसंत विहार पर मु०अ०सँ०: 93/21, धारा 363/ 376 आईपीसी व 5(ट)/6 पॉक्सो अधिनियम का अभियोग पंजीकृत है। गुमशुदा के पिता संतराम से पूछताछ में उनके द्वारा बताया कि गुमशुदा उपरोक्त दिनांक 09 फरवरी 26 को उक्त मुकदमे में कोर्ट में तारीख पर आया था तथा कोर्ट में अगली तिथि मिलने पर उसके द्वारा अपने पिता को घर जाने के लिए कहते हुए कुछ समय पश्चात घर आने की बात कही गई थी, जो उसके बाद घर वापस नहीं आया।

गुमशुदगी की जांच के दौरान पुलिस टीम को जानकारी मिली कि दिगम्बर धीमान दिनांक: 09-02-26 से अपने घर नहीं आया, पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा दिगम्बर के मोबाइल नम्बर की सीडीआर का विशलेषण करते हुए सभी सम्भावित स्थानों पर उसकी तलाश व लोगो से पूछताछ की जा रही थी। जाचं के दौरान ज्ञात हुआ कि गुमशुदा दिगम्बर के कुछ अन्य साथी, जो अक्सर उसके साथ बैठकर नशा करते थे, वो भी दिगम्बर की गुमशुदगी के बाद से ही अपने घरों से गायब चल रहे हैं।

सन्देह के आधार पर पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा की तलाश के साथ-साथ उसके साथियों के सम्बन्ध में भी जानकारी एकत्रित करने हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही सुरागरसी- पतारसी करते हुए गुमशुदा के साथियों के परिजनो व आस-पास रहने वाले लोगों से पूछताछ की गई तो दिनांक: 09-02-26 की रात्रि में गुमशुदा के साथियों का उनमें से एक हेमन्त सेमवाल के रेसकोर्स सी-ब्लाक स्थित कमरे से टैक्सी के माध्यम से साथ में जाने की जानकारी पुलिस टीम को प्राप्त हुई, जिस पर आस-पास व आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से पुलिस टीम द्वारा उक्त संदिग्ध टैक्सी के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर आज दिनांक: 17-02-26 को उक्त संदिग्ध टैक्सी को तलाश कर उसके चालक राजनन्दन पुत्र मनमोहन ठाकुर निवासी: न्यू पटेलनगर देहरादून को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा बताया गया कि दिनांक: 09-02-26 की रात्री में हेमन्त सेमवाल व उसके अन्य साथी उसकी टैक्सी स्विफ्ट डिजायर संख्या: यू0के0-07-टीबी-3478 के माध्यम से एक व्यक्ति के शव को कम्बल में लपेटकर ले गये थे, जिसे उनके द्वारा चिडियापुर के जंगलों में ले जाकर रेत में दबा दिया और उसकी टैक्सी से वापस देहरादून आ गये। रास्ते में उक्त व्यक्तियों द्वारा उसे बताया कि शराब के नशे में हुए विवाद में उनके द्वारा बेसबाल के बैट से गलती से मृतक के सर पर चोट मार दी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

टैक्सी ड्राइवर की निशानदेही पर पुलिस द्वारा गुमशुदा दिगम्बर धीमान के शव को चिडियापुर के जंगल से बरामद किया गया तथा मृतक के शव को छिपाने में संलिप्तता पाये जाने पर टैक्सी चालक अभियुक्त राजनन्दन को गिरफ्तार करते हुए टैक्सी स्विफ्ट डिजायर संख्या: यू0के0-07- टीबी-3478 को कब्जे में लिया गया। घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की तलाश हेतु अलग-अलग टीमें गठित कर सम्भावित स्थानों पर रवाना की गई हैं। जल्द ही घटना में शामिल सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जायेगा।

*नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त:-*

राजनन्दन पुत्र मनमोहन ठाकुर निवासी- न्यू पटेलनगर, देहरादून

*बरामदगी:-*

टैक्सी स्विफ्ट डिजायर संख्या: यू0के0-07-टीबी-3478

The post दून पुलिस ने सुलझाई गुमशुदा व्यक्ति की हत्या की गुत्थी, 1 अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, शराब पीने के दौरान हुए विवाद में सर पर बेसबाल का बैट लगने से हुई थी गुमशुदा व्यक्ति की मृत्यु first appeared on MJ.

The post दून पुलिस ने सुलझाई गुमशुदा व्यक्ति की हत्या की गुत्थी, 1 अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, शराब पीने के दौरान हुए विवाद में सर पर बेसबाल का बैट लगने से हुई थी गुमशुदा व्यक्ति की मृत्यु appeared first on MJ.

About The Author

You may have missed