शराबियों का सुरूर उतारती दून पुलिस
सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 38 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस ने पुलिस एक्ट में की चालानी कार्यवाही, दी सख्त हिदायत

इसी क्रम में दिनाँक कोतवाली मसूरी तथा थाना रायपुर पुलिस द्वारा मसूरी क्षेत्रान्तर्गत मैगी पॉइंट, कोल्हुखेत बैरियर, मलिंगार, बड़ा मोड, पिक्चर पैलेस , भट्टा फॉल , जीरो पॉइंट, कैमल बैक रोड तथा रायपुर क्षेत्रान्तर्गत सहस्त्रधारा रोड, चूना भट्टा, सोडा सरोली रोड, राजीव नगर कंडोली आदि क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए कुल 38 लोगों का 81 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 10,500 /- रु संयोजन शुल्क वसूला गया, साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर शराब न पीने की सख्त हिदायत दी गयी।
सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और पिलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों के क्रम में दून पुलिस द्वारा जनपद के नगर व देहात क्षेत्र में लगातार व्यापार स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार चालानी कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा आकस्मिक रूप से चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा नगर से देहात तक आने जाने वाले सभी निजी/सार्वजनिक वाहनों की करी जा रही आकस्मिक चैकिंग
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन को किया सील, सेलाकुई में 10 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, अवैध व्यावसायिक निर्माण सील
मुख्यमंत्री धामी को मुख्यमंत्री आवास में चम्पावत से आए होल्यारों ने दी होली की शुभकामनाएं