सोमवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और टिहरी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में खूब बर्फबारी हुई। जबकि देहरादून जनपद के चकराता और मसूरी में भी सीजन का दूसरा हिमपात हुआ।
क्रिसमस और नए साल से पहले उत्तराखंड में ठंड बढ़ गई है। सोमवार को पर्वतीय जिलों में हुई बर्फबारी व बारिश से मैदानी इलाकों में चली शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा दी। मैदानी इलाकों में हुई बूंदाबांदी से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई
सोमवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और टिहरी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में खूब बर्फबारी हुई। जबकि देहरादून जनपद के चकराता और मसूरी में भी सीजन का दूसरा हिमपात हुआ। इससे पहाड़ से लेकर मैदान तक शीतलहर चलने से ठंड बढ़ गई। बदरीनाथ में न्यूनतम तापमान -8 और अधिकतम -3 डिग्री रहा। नीति घाटी में अधिकतम -11 और न्यूनतम -6 डिग्री, गंगोत्री में -19 तो केदारनाथ में -11 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
आज भी बारिश व बर्फबारी के आसार
प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज भी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून के पर्वतीय इलाकों समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है

More Stories
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने थपथपाई पीठ, 29 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
पहली अपराध गोष्ठी में भी एसएसपी दून के सख्त तेवर रहे बरकरार, कर्तव्यों के प्रति उदासीनता/लापरवाही पर अब होगा सीधे एक्शन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा से लेकर रोजगार तक के लिए संकल्पबद्ध है सरकार – मुख्यमंत्री, नंदा गौरा योजना के तहत 33 हजार से अधिक बेटियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पहुंची राशि, एक क्लिक के जरिए 1 अरब 45 करोड़ 93 लाख रुपए की धनराशि का हुआ हस्तातंरण