अल्मोड़ा। तहसील क्षेत्र के तोली में शनिवार को एक लीसा फैक्ट्री में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया। फायर सर्विस की टीम ने बामुश्किल आग पर काबू पाया।
जानकारी के मुताबिक, सिरमोली बाड़ीछीना निवासी दीपक चंद्र पांडे की तोली भूमियाधार के पास लीसा फैक्ट्री है। दीपक भैसियाछाना ब्लॉक की प्रमुख खुशबू पांडे के पति हैं। शनिवार सुबह करीब 10 बजे फैक्ट्री के पास कचरे में लगी आग ने लीसा फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच पड़ा।
सूचना के बाद जिला मुख्यालय से पहुंचे दमकल वाहन से फायर सर्विस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। नायब तहसीलदार दीवान सलाल ने बताया कि फैक्ट्री में जिस स्थान पर लीसा रखा हुआ था वहां तक आग नहीं पहुंची। घटना में फैक्ट्री में सामान्य नुकसान हुआ है।

More Stories
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने थपथपाई पीठ, 29 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
पहली अपराध गोष्ठी में भी एसएसपी दून के सख्त तेवर रहे बरकरार, कर्तव्यों के प्रति उदासीनता/लापरवाही पर अब होगा सीधे एक्शन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा से लेकर रोजगार तक के लिए संकल्पबद्ध है सरकार – मुख्यमंत्री, नंदा गौरा योजना के तहत 33 हजार से अधिक बेटियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पहुंची राशि, एक क्लिक के जरिए 1 अरब 45 करोड़ 93 लाख रुपए की धनराशि का हुआ हस्तातंरण