1️⃣ थाना कलियर
विगत कुछ दिन पूर्व थाना कलियर क्षेत्रांतर्गत एक नाबालिक का शव गन्ने के खेत मिलने पर मृतक के पिता की तहरीर पर थाना कलियर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।

नाबालिक की निर्गम हत्या प्रकरण में स्वयं मॉनिटरिंग करते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था।
जिसपर कार्यवाही करते हुए कलियर पुलिस, CIU रुड़की व डॉग स्क्वॉड की मदद से घटना को अंजाम देने वाले नाबालिक को संरक्षण लिया गया।
आरोपी एक व्यक्ति के साथ गौकशी में हाथ बांटता था व गौमांस इधर उधर बांधने में मदद करता था जिसके एवज में इसे कुछ पैसे मिलते थे आरोपी की गौकशी की जानकारी मृतक को होने पर मृतक के द्वारा अपने घर व आसपास में बता दिया जिस वजह से आरोपी नाराज चल रहा था। मौका पाकर आरोपी ने मृतक को किसी बहाने गन्ने के खेत में लेजाकर नाडे से उसका गला घोंटा व उसके बेहोश होने पर ईंट से उसके चेहरे पर वार कर उसे मौत के घाट उतर दिया।
🔅नाम पता आरोपी
बाल अपचारी
2️⃣ थाना श्यामपुर
थाना श्यामपुर क्षेत्रांतर्गत जीजा साले की लड़ाई में साले द्वारा जीजा की डंडे से पीट पीटकर हत्या करने संबंधी मामले में श्यामपुर पुलिस द्वारा आरोपी साले को 24 घंटे के भीतर दबोच कर घटना से पर्दा उठाया।
आरोपी का जीजा उसकी बहन के मार पीट करता रहता था अपनी बहन के साथ हो रही ज्यादती से परेशान साले ने जीजा की हत्या कर दी।
🔅 नाम पता आरोपी
लड्डू उर्फ लकी पुत्र हीरालाल निवासी खता बस्ती चंडीघाट माजरा श्यामपुर हरिद्वार
3️⃣ कोतवाली नगर
कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत प्रसाद व्यापारी की हत्या मामले में हरिद्वार पुलिस द्वारा आरोपी को 24 घंटे के भीतर दबोच कर घटना का सफल अनावरण किया गया।
मृतक व आरोपी के बीच कुछ माह पूर्व पैसों की लेनदेन को लेकर लड़ाई झगड़ा हुआ था जिसपर मृतक के परिजनों द्वारा आरोपी के खिलाफ मुदकमा दर्ज कराया गया था।
आरोपी मृतक के परिजनों से समझौता कर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा था परन्तु मृतक के परिजन उसे जेल भेजने की धमकी देते रहते थे व उसकी दुकान पर जाकर छींटाकसी करते रहते थे जिस करना आरोपी ने युवक की हत्या की।
🔅नाम पता आरोपी
गंजु उर्फ राजू पुत्र करतार सिंह निवासी बैराज कॉलोनी मायापुर हरिद्वार

More Stories
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने थपथपाई पीठ, 29 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
पहली अपराध गोष्ठी में भी एसएसपी दून के सख्त तेवर रहे बरकरार, कर्तव्यों के प्रति उदासीनता/लापरवाही पर अब होगा सीधे एक्शन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा से लेकर रोजगार तक के लिए संकल्पबद्ध है सरकार – मुख्यमंत्री, नंदा गौरा योजना के तहत 33 हजार से अधिक बेटियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पहुंची राशि, एक क्लिक के जरिए 1 अरब 45 करोड़ 93 लाख रुपए की धनराशि का हुआ हस्तातंरण