February 26, 2026

news16uttarakhand

news16uttarakhand

उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग ने किया अलर्ट जारी, डेंगू के साथ-साथ अब चिकनगुनिया के दो मरीज पॉजिटिव मिले

डेंगू एवं दो चिकनगुनिया पॉजिटिव मरीज मिले हैं। मरीजों के मिलने के बाद अलर्ट भी जारी किया गया है। इसके अलावा एक मरीज की रिपोर्ट मलेरिया पॉजिटिव आई है। देहरादून में डेंगू के अभी तक 23 मरीज पॉजिटिव मिले हैं।

दून अस्पताल के डेंगू नोडल अधिकारी अंकुर पांडेय ने बताया कि भाऊवाला के 80 वर्ष बुजुर्ग एवं मुस्लिम कॉलोनी की 24 वर्षीय महिला चिकनगुनिया पॉजिटिव मिली है। लोअर नेहरू ग्राम की 23 साल की महिला, सहारनपुर की 38 वर्षीय महिला डेंगू पॉजिटिव मिली है।

प्लेटलेट्स एक लाख के करीब है। वहीं चंडीघाट निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति की मलेरिया की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अस्पताल के मीडिया प्रभारी एवं एमएस डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में डेंगू के अब तक 23 मरीज पॉजिटिव आए हैं। इनमें तीन भर्ती है।

वहीं चिकनगुनिया के 57 एवं मलेरिया के 10 मरीज मिले हैं। अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए 50 बेड आरक्षित है। आपको बता दें कि हल्द्वानी, देहरादून, हरिद्वार आदि शहरों में डेंगू के मरीज सामने आ चुके हैं।

डेंगू के केस सामने आने के बाद प्रशासन भी एक्टिव हो गया है। नगर निगम की ओर से संवेदनशील इलाकों में फॉगिंग की जा रही है।

उत्तराखंड के कई शहरों में डेंगू के केस मिलने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर आ गया है। जिला अस्पतालों में बेड रिजर्व किए जा चुके हैं। इसी के साथ ही डॉक्टरों को अलर्ट मोड पर रहने की सख्त हिदायत दी गई है। जबकि, ब्लड बैंकों में पर्याप्त ब्लड की व्यवस्था करने को भी कहा गया है।

About The Author

You may have missed