हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खुलेंगे जिसके लिए 4800 यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। 3500 से अधिक तीर्थयात्री गोविंदघाट पहुंच चुके हैं। हेमकुंड साहिब और अन्य तीर्थ स्थलों को फूलों से सजाया गया है। गुरुद्वारा मैनेजमेंट ट्रस्ट के अनुसार पंजीकरण अनिवार्य है लेकिन यात्री संख्या निश्चित नहीं है। गोविंदघाट घांघरिया और हेमकुंड साहिब में लंगर सेवा शुरू हो गई है।
हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खुलेंगे। पहले दिन के दर्शनों के लिए अब तक 4800 यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। कपाट खुलने के उत्सव में भाग लेने के लिए 3500 से अधिक यात्री गोविंदघाट पहुंच चुके हैं।
शनिवार को यहां से साढ़े आठ बजे पंज प्यारों के नेतृत्व में तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब के लिए रवाना होंगे। वे रात्रि विश्राम बेस कैंप घांघरिया में करेंगे। यात्रा के लिए अब तक 67377 तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है।
हेमकुंड साहिब, लोकपाल तीर्थ, लोकपाल लक्ष्मण मंदिर को सात क्विंटल फूलों से सजाया गया है। हेमकुंड यात्रा के बेस कैंप घांघरिया और गोविंदघाट गुरुद्वारे भी जगमग हैं। गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब मैनजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि दिल्ली, पंजाब सहित देश के विभिन्न राज्यों से तीर्थयात्रियों के आने का क्रम जारी है।
उन्होंने कहा कि इस बार हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए पंजीकरण जरूरी है, लेकिन यात्री संख्या को निश्चित नहीं किया गया। गोविंदघाट, घांघरिया और हेमकुंड साहिब में लंगर सेवा शुरू हो गई है।
उन्होंने बताया कि गोविंदघाट से गढ़वाल स्काउट, पंजाब के हरिकिंदर सिंह, सतनाम सिंह के बैंडों की मधुर धुन पर पंज प्यारों के नेतृत्व में यात्री रविवार प्रात: साढ़े आठ बजे गोविंदघाट से हेमकुंड के लिए रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि हेमकुंड साहिब में पहले दिन दर्शनों के लिए अब तक 4800 यात्रियों का पंजीकरण हुआ है। गोविंदघाट में 3200 यात्री पहुंच चुके हैं।
गोविंदघाट गुरुद्वारे के कार्यक्रम
सुबह साढ़े सात बजे: अखंड पाठ
सुबह 7:50 बजे : सबद कीर्तन
आठ बजे : हेमकुंड यात्रा की पहली अरदास
साढ़े आठ बजे : पंज प्यारों के नेतृत्व में यात्रा शुरू
अब तक पंजीकरण
कुल पंजीकरण 67377
आनलाइन 66154
आफलाइन 1223

More Stories
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने थपथपाई पीठ, 29 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
पहली अपराध गोष्ठी में भी एसएसपी दून के सख्त तेवर रहे बरकरार, कर्तव्यों के प्रति उदासीनता/लापरवाही पर अब होगा सीधे एक्शन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा से लेकर रोजगार तक के लिए संकल्पबद्ध है सरकार – मुख्यमंत्री, नंदा गौरा योजना के तहत 33 हजार से अधिक बेटियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पहुंची राशि, एक क्लिक के जरिए 1 अरब 45 करोड़ 93 लाख रुपए की धनराशि का हुआ हस्तातंरण