February 26, 2026

news16uttarakhand

news16uttarakhand

चलती कार बनी आग का गोला, दमकलकर्मियों ने आग पर पाया काबू

रूड़की

रुड़की में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दिल्ली-रुड़की राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलती ऑल्टो कार में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि फायर स्टेशन रुड़की की कार्रवाई से एक बड़ा अग्निकांड होने से बच गया।
आज देर शाम तकरीबन सात बजे फायर स्टेशन रुड़की को सूचना मिली कि दिल्ली रोड पर होटल पेसिफिक के पास आल्टो वाहन में आग लग गयी है। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से दो मोटर फायर इंजन घटनास्थल के लिए रवाना किए गए। घटनास्थल पर पहुंचते ही दमकलकर्मियों ने कुछ ही समय में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। दमकल कर्मियों की सूझबूझ से कार के पेट्रोल टैंक को फटने से बचा लिया गया अन्यथा एक बड़ा विस्फोट हो सकता था। हालांकि आग की चपेट में आने से वाहन के टायर,सीटें,वायरिंग,इंजन साथ ही कार में रखा सामान पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। कार स्वामी संजय मंगलौर से रुड़की एक शादी समारोह में जा रहे थे। पेसिफिक होटल के पास अचानक कार से धुआं निकलता देख उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे रोक दिया और तुरंत बाहर निकल आए। कुछ ही पलों में कार ने विकराल रूप ले लिया। सूचना पर कोतवाली मंगलौर का पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। फायर ब्रिगेड की तत्परता के चलते कोई जनहानि नहीं हुई जिसे बड़ी राहत माना जा रहा है।

The post चलती कार बनी आग का गोला, दमकलकर्मियों ने आग पर पाया काबू first appeared on MJ.

The post चलती कार बनी आग का गोला, दमकलकर्मियों ने आग पर पाया काबू appeared first on MJ.

About The Author

You may have missed