देहरादून दिनांक 20 दिसंबर 2024, (जि.सू.का), स्वास्थ्य सेवाओं को जनमानस के लिए सुगम बनाना जिलाधिकारी सविन बंसल की सर्वोच्च प्राथिमिकता में से एक है, इसके लिए जिलाधिकारी निरंतर प्रयासरत है।

जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय में निरीक्षण के दौरान बल्ड बैंक न होने तथा स्वीकृत बल्ड बैंक का कार्य वर्षों से लम्बित होनेे की जानकारी दी गई, जिस पर जिलाधिकारी बल्ड बैंक के निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने हेतु निरंतर कार्यवाही की गई।
सबसे पहले कार्यदायी संस्था का चयन करते हुए शासन को डीपीआर प्रेषित की गई। शासन से ब्लड बैंक भवन निर्माण हेतु वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो गई, जल्द ही इसी माह निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। जनमानस को जल्द ही ब्लड बैंक का लाभ मिलेगा।
सितम्बर माह में कार्यदायी संस्था नामित करते हुए डीपीआर वित्तीय स्वीकृति हेतु शासन को प्रेषित की गई थी, जिस पर शासन की स्वीकृति मिलने के उपरान्त अब इसी माह निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

More Stories
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने थपथपाई पीठ, 29 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
पहली अपराध गोष्ठी में भी एसएसपी दून के सख्त तेवर रहे बरकरार, कर्तव्यों के प्रति उदासीनता/लापरवाही पर अब होगा सीधे एक्शन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा से लेकर रोजगार तक के लिए संकल्पबद्ध है सरकार – मुख्यमंत्री, नंदा गौरा योजना के तहत 33 हजार से अधिक बेटियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पहुंची राशि, एक क्लिक के जरिए 1 अरब 45 करोड़ 93 लाख रुपए की धनराशि का हुआ हस्तातंरण