रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर आज शनिवार 10 मई को 311 स्वस्थ घोड़ा-खच्चरों को श्रीकेदारनाथ के लिए रवाना किया गया। इन सभी घोड़ा-खच्चरों का संचालन पशुपालन विभाग के चिकित्सकों की निगरानी में किया गया। पैदल मार्ग पर यात्रियों को बैठाकर ले जा रहे घोड़ा-खच्चरों की कई स्थानों पर स्वास्थ्य की जांच कर आगे यात्रा पर भेजा गया।
पशुपालन मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि, गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर बीमार घोड़ा-खच्चरों का संचालन किए जाने की शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद यात्रा पैदल मार्ग पर पिछले दिनों इनके संचालन पर रोक लगा दी गई थी। बीते शुक्रबार को पशु चिकित्सकों की मौजूदगी में स्वस्थ घोड़ा-खच्चरों का संचालन शुरू किया। आज शनिवार को 311 स्वस्थ घोड़ा-खच्चरों का श्रीकेदारनाथ यात्रा मार्ग पर संचालन किया गया। इसके लिए चार स्थानों पर बुकिंग केन्द्र बनाए गए। लिंचौली 38 , केदारनाथ 20 , गौरीकुंड 232 और भीमबली में 21 घोड़ा-खच्चरों की बुकिंग दर्ज हुई। जिसके बाद 311 स्वस्थ घोड़ा-खच्चरों को आगे यात्रा पर भेजा गया।
पशुपालन मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि , श्री केदारनाथ यात्रा को सुचारू रूप से चलाने और सुगम बनाने हेतु पशुपालन विभाग प्रतिबद्ध एवं संकल्पित है।

More Stories
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा से लेकर रोजगार तक के लिए संकल्पबद्ध है सरकार – मुख्यमंत्री, नंदा गौरा योजना के तहत 33 हजार से अधिक बेटियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पहुंची राशि, एक क्लिक के जरिए 1 अरब 45 करोड़ 93 लाख रुपए की धनराशि का हुआ हस्तातंरण
मुख्यमंत्री धामी ने किया नयार वैली फेस्टिवल का उद्घाटन, नयार वैली फेस्टिवलः पर्यटन, परंपरा और विकास का ऐतिहासिक संगम–सीएम
चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों पर उच्चस्तरीय समीक्षा, सुरक्षित, सुगम, गतिशील और व्यवस्थित यात्रा के लिए व्यापक कार्ययोजना हेतु CS के निर्देश