February 26, 2026

news16uttarakhand

news16uttarakhand

दसवें गुरु साहिब श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के 359वें पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढत बाजार के तत्ववाधान में भव्य नगर का आयोजन

देहरादून

दसवें गुरु साहिब श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के 359वें पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढत बाजार के तत्ववाधान में भव्य नगर का आयोजन गुरुद्वारा साहिब करनपुर से किया गया, संगत द्वारा गुरुबानी गायन से द्रोण नगरी गूंज उठी, श्रद्धांलुओं ने गुरु महाराज को शीश निवा कर मत्था टेक गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

गुरुद्वारा साहिब करनपुर में अरदास के पश्चात श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को पंज प्यारों की अगुआई में सुन्दर फूलों से सजी पालकी साहिब में विराजमान कर नगर कीर्तन की आरम्भता की गई l संगत गुरु साहिब जी को मत्था टेक आशीर्वाद लेने के लिए उत्सुक दिखाई दी l
नगर कीर्तन गु. करनपुर से सर्वे चौक, क्वाल्टी चौक, घंटा घर, पल्टन बाजार, धमावाला बाजार, लक्खी बाग़ पुलिस चौकी से दोपहर करीब 5:00 बजे गु. श्री गुरु सिंह सभा में सम्पन्न हुआ।

नगर कीर्तन के मुख्य आकर्षण में जीप पर नगाड़ा बजाते हुए सिंह, पंज प्यारों की अगुआई में सुन्दर फूलों से सजी पालकी साहिब में विराजमान जी की सवारी, गतका पार्टियों के हैरत अंगेज करतब, शब्द गायन करते शब्दी जत्थे, सड़क की साफ सफाई करते श्रद्धांलु, ऑटो आदि पर लगी झाकियां, बैंड बाजे, विशेष रूप से सहारनपुर से आया पंजाब बैंड,फूलों की सड़क पर पुष्प वर्षा,गुरुद्वारों एवं घंटाघर पर सुन्दर लाइटिंग, पंज प्यारों की भेष भूषा में सजे स्कूली बच्चे, जगह जगह लगे जलपान के स्टाल, सड़क से दोने पतल आदि उठाने की सेवा करते श्रद्धांलु, सेवादार ट्रेफिक कण्ट्रोल में पुलिस का सहयोग करते हुए ताकि जनता को कोई परेशानी न हो व नगर कीर्तन को सुचारू रूप से चलाने हेतु सेवा निरवैर नौजवान जत्थे ने सम्भाली ॥ कल दिनांक 26.12.2025 को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आढ़त बाज़ार देहरादून में चार साहिबज़ादों जी के शहीदी पर्व को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें दरबार साहिब श्री अमृतसर साहिब जी के कीर्तनी जत्थे संगतों को दोपहर 1:00 से 2:30 कीर्तन के साथ निहाल करेंगे ॥

प्रधान गुरबक्श सिंह राजन ने कहा कि गुरुपर्व मनाने के लिए सभी तैयारियां कर ली गईं हैँ l महासचिव स. गुलज़ार ने बताया कि गुरु गोबिन्द सिंह जी का प्रकाश पर्व 27 दिसम्बर को प्रातः 3.30 बजे से रात्रि 9.30 बजे तक गुरुद्वारा रेसकोर्स के खुले सुन्दर पंडाल में कथा – कीर्तन के रूप में मनाया जायेगा l
प्रशासन व शासन के द्वारा नगर कीर्तन को सुचारु रूप से व भव्यता के साथ निकालने के लिए पुर्ण सहयोग प्रदान किया गया जिसके लिए पुरी प्रबंधक कमेटी डी.एम साहब, एस.एस.पी साहब,एस.पी. सीटी,सीटी. मैजिस्ट्रेट साहब,सी.ओ. ट्रेफ़िक आदि सभी का धन्यवाद करते है

नगर कीर्तन क़ी सुचारु व्यवस्था के लिए प्रधान गुरबक्श सिंह राजन, महासचिव स. गुलज़ार सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमोहिंदर सिंह छाबड़ा, उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह चन्नी, कोषाध्यक्ष मंजीत सिंह, सतनाम सिंह, गुरप्रीत सिंह जोली, देवेंदर सिंह भसीन, गु. करनपुर के प्रधान स. अजीत सिंह, महासचिव गुरविंदर सिंह सेठी,स. बलबीर सिंह साहनी, हरमोहिंदर सिंह, जगजीत सिंह, देवेंदर पाल सिंह मोंटी, जसविंदर सिंह मोठी,हरप्रीत सिंह छाबड़ा,दलबीर सिंह कलेर और मनोहर सिंह आदि हजारों क़ी संख्या में श्रद्धांलू उपस्थित थे।

The post दसवें गुरु साहिब श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के 359वें पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढत बाजार के तत्ववाधान में भव्य नगर का आयोजन first appeared on MJ.

The post दसवें गुरु साहिब श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के 359वें पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढत बाजार के तत्ववाधान में भव्य नगर का आयोजन appeared first on MJ.

About The Author

You may have missed