पौड़ी: भाजपा से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे नेताओं पर गाज गिरनी शुरू हो गई है. पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने पर बीजेपी ने 9 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. यह कदम पार्टी अनुशासन और एकता बनाए रखने के लिए उठाया गया है. साथ ही, भाजपा संगठन अन्य संभावित असंतुष्ट लोगों पर भी नजर बनाए हुए है, ताकि पार्टी विरोधी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जा सके.
पौड़ी नगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ जो नेता बगावत कर चुनाव मैदान में उतरे हैं, उन पर कार्रवाई की गई है. प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर पार्टी के संविधान के अनुसार उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है. जिसमें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केसर सिंह नेगी, प्रत्याशी के रूप में अध्यक्ष का चुनाव लड़ रही वीरा भंडारी, कुसुम चमोली, प्रियंका थपलियाल समेत सभासद के रूप में वार्ड नंबर 2 से शुभम रावत, दिनेश बिष्ट, वार्ड नंबर 4 से राकेश गौशाली, वार्ड नंबर 9 से रंजना और प्रियंका बहुगुणा जो पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे हैं

More Stories
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने थपथपाई पीठ, 29 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
पहली अपराध गोष्ठी में भी एसएसपी दून के सख्त तेवर रहे बरकरार, कर्तव्यों के प्रति उदासीनता/लापरवाही पर अब होगा सीधे एक्शन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा से लेकर रोजगार तक के लिए संकल्पबद्ध है सरकार – मुख्यमंत्री, नंदा गौरा योजना के तहत 33 हजार से अधिक बेटियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पहुंची राशि, एक क्लिक के जरिए 1 अरब 45 करोड़ 93 लाख रुपए की धनराशि का हुआ हस्तातंरण