February 26, 2026

news16uttarakhand

news16uttarakhand

सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ, सड़क पर हुडदंग/मारपीट करने वाले 4 व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

देहरादून

दिनाँक 08/09/2025 को थाना कैन्ट पर कंट्रोल रूम के माध्यम से गणेश विसर्जन के दौरान कुछ युवको द्वारा कौलागढ व बिदाल क्षेत्र में हुडदंग मचाने तथा आपस में लडाई झगडा करने की सूचना के प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि कुछ युवकों के मध्य आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिस पर दोनो ही पक्ष आपस में लडाई-झगडा करने लगे। पुलिस द्वारा दोनो पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया किन्तु वे नहीं माने तथा मौके पर झगड़ने का प्रयास करने लगे। मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के दृष्टिगत पुलिस टीम द्वारा हुडदंग कर रहे 04 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

1- मुन्ना पुत्र जगदीश साह निवासी- बिदाल पुल कालोनी, प्रकाश नगर, कैंट, उम्र- 26 वर्ष
2- सचिन कुमार पुत्र  जगदीश साह निवासी बिंदाल पुल कालोनी, प्रकाश नगर, कैंट, उम्र- 20 वर्ष
3-अनिकेत रावत उर्फ शानू पुत्र  अजय रावत निवासी: मित्रलोक कॉलोनी, बल्लपुर रोड, उम्र- 18 वर्ष
4- मुकुल कुमार साहू पुत्र राम शंकर निवासी: सिरमौर मार्ग, लोहारवाला, चौकी बिदाल, थाना कैन्ट, उम्र- 23 वर्ष

 

The post सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ, सड़क पर हुडदंग/मारपीट करने वाले 4 व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार first appeared on MJ.

The post सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ, सड़क पर हुडदंग/मारपीट करने वाले 4 व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार appeared first on MJ.

About The Author

You may have missed