February 27, 2026

news16uttarakhand

news16uttarakhand

स्कूली छात्र/छात्राओं के बीच पहुँचकर दून पुलिस ने दी , साइबर अपराधों से बचाव तथा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक

देहरादून/साइबर सेल की टीमो द्वारा नशे के दुष्प्रभावों /साइबर अपराधों से बचाव हेतु आम जनमानस को जागरूक करने के लिये आमजन/ स्कूली छात्र-छात्राओं के मध्य जाकर चलाया जागरूकता अभियान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा नशे के दुष्प्रभावों तथा साइबर अपराधों से बचाव के सम्बन्ध में आम जनमानस को जागरूक किये जाने हेतु सभी अधिनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में आम जनमानस तथा स्कूली छात्र/छात्राओ के बीच जागरूकता अभियान चलाये जाने के निर्देश निर्गत किये गये हैं।

उक्त निर्देशों के क्रम में जनपद की एएनटीएफ टीम द्वारा आज दिनांक 18/12/2024 को साईबर सेल देहरादून के साथ मिलकर जी0आर0डी0 स्कूल देहरादून में नशे के विरुद्ध जागरूकता हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, इस दौरान छात्रों को नशे के दुष्परिणामों के संबंध मे जागरूक किया गया एवं सभी छात्रों को नशे के विरूद्ध जागरूक रहते हुए नशे का परित्याग किये जाने हेतु प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त छात्रों से आवाहन किया गया। उत्तराखण्ड को नशा मुक्त देवभूमि बनाने में छात्रों का सहयोग अपेक्षित है। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव हेतु जानकारिया देते हुए जागरूक रहने के उपाय बताये गये।

इसके अतिरिक्त प्रभारी साइबर क्राईम सैल की टीम द्वारा रायपुर स्थित सन राइज एकेडमी में दैनिक जागरण द्वारा चलाये जा रहे लुटेरा ऑनलाईन अभियान के तहत एकेडमी के गणमान्य व्यक्ति अध्यापक एवं बीएड/बीफार्मा के छात्र छात्राओं को बढ़ते साईबर अपराध, साईबर क्राइम से बचने के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी । कार्यक्रम में मुख्यतः साईबर अपराध के बारे में जागरूकता, ऑनलाइन सुरक्षा, साइबर बुलिंग, साइबर स्टॉकिंग, करियर स्कैम, डिजिटल एरेस्ट, ऑनलाईन ट्रेडिगं एवं अन्य तरिकों से किये जाने वाले साइबर अपराध के सम्बन्ध में जागरुक किया गया तथा साइबर अपराधों में जागरुक रहने के निम्न उपाय बताये गयेः-

1- ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतें

2- सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें

3-अनजान लिंक्स पर क्लिक न करे

4- अपने डिवाइस को सुरक्षित रखें

5- ऑनलाइन शॉपिंग में सुरक्षित वेबसाइट्स का उपयोग करें

6- पासवर्ड को मजबूत और गुप्त रखें

7- ऑनलाइन गतिविधियों पर निगरानी रखें

8- साईबर बुलिंग और साईबर स्टॉकिंग के मामलों में तुरंत पुलिस को सूचित करें

9- ऑनलाइन उत्पीड़न के मामलों में कंपनी प्रबंधन और पुलिस को सूचित करें

10- साईबर क्राईम की रिपोर्ट करने के लिए हेल्प लाईन नम्बर 1930 , cybercrime-gov-in NCRP एवं पोर्टल के सम्बन्धित सुरक्षा टिप्स की जानकारी दी गयी एवं यह जानकारी अपने घर पर परिवारजनो को भी साझा करने हेतु बताया गया

About The Author

You may have missed