कोटद्वार के भाबर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं में से एक समस्या को लेकर ऋतु खण्डूडी भूषण, अध्यक्ष विधानसभा उत्तराखण्ड ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जनता के हित में माँग पत्र सौंपा।
कोटद्वार विधानसभा के अन्तर्गत भाबर क्षेत्र के काश्तकारों का खेती, पशुपालन बागवानी व उधान ही जीवन यापन करने का लम्बे समय से प्रमुख साधन रहा है। कृषि की भूमी का वर्तमान समय में आवासीय भवनों व व्यवसायीकरण होने के कारण खेती पर निर्भर काश्तकारों की आय के संसाधन समाप्त हो रहे हैं।
ऋतु खण्डूडी ने कहा कि कोटद्वार भाबर क्षेत्र को नगर निगम में सम्मिलित होने के बाद अधिकत्तर क्षेत्र या कृषि भूमी, नगर निगम की परिधि मे आ गयी है जिससे इस क्षेत्र के काश्तकारों को ग्रामीण क्षेत्र की भांती विभिन्न मदों में सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी, छूट व किसानों से सम्बन्धित अन्य सुविधाओं का लाभ नही मिल पाता।
ऋतु खण्डूडी भूषण ने मुख्य मंत्री से माँग रखी कि पूर्व की भांती काश्तकारों को सभी सरकारी लाभ यथावत मिलनी चाहिए साथ हीं नगर निगम परिसीमन विस्तार किये जाने पर भी कृषि क्षेत्र को किसी भी स्थिति में यथावत रखे जाने की मांग की है।
विधानसभा अध्यक्ष ने पत्र के माध्यम से कोटद्वार भाबर क्षेत्र के किसानों की प्रमुख समस्या के समाधान का आग्रह मुख्यमंत्री से किया।

More Stories
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा से लेकर रोजगार तक के लिए संकल्पबद्ध है सरकार – मुख्यमंत्री, नंदा गौरा योजना के तहत 33 हजार से अधिक बेटियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पहुंची राशि, एक क्लिक के जरिए 1 अरब 45 करोड़ 93 लाख रुपए की धनराशि का हुआ हस्तातंरण
मुख्यमंत्री धामी ने किया नयार वैली फेस्टिवल का उद्घाटन, नयार वैली फेस्टिवलः पर्यटन, परंपरा और विकास का ऐतिहासिक संगम–सीएम
चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों पर उच्चस्तरीय समीक्षा, सुरक्षित, सुगम, गतिशील और व्यवस्थित यात्रा के लिए व्यापक कार्ययोजना हेतु CS के निर्देश