February 27, 2026

news16uttarakhand

news16uttarakhand

उत्तरकाशी- डामटा के पास SDRF ने खाई में गिरे बाइक सवार को बचाया

आज दिनांक 03 अक्टूबर 2024 को पुलिस थाना पुरोला द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि डामटा के पास एक बाइक सवार व्यक्ति खाई में गिर गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतू एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम एडिशनल उप निरीक्षक त्रिभुवन सिंह के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए लगभग 100 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर रोप द्वारा उक्त घायल व्यक्ति को खाई से बाहर निकाल कर उचित उपचार हेतु एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया।

घायल व्यक्ति का नाम:– निकेश कुमार उम्र 24 वर्ष

निवासी:– चकराता देहरादून

About The Author

You may have missed